होम / पेट की चर्बी को और वजन कम करने के लिए अपनाएं यह असरदार घरेलू नुस्खे

पेट की चर्बी को और वजन कम करने के लिए अपनाएं यह असरदार घरेलू नुस्खे

Neha Goyal • LAST UPDATED : September 8, 2022, 1:11 pm IST

इंडिया न्यूज़, Lose Weight : अगर आप भी अपने पेट की चर्बी और वजन से परेशान हैं तो अगर समय रहते मोटापा कम नहीं किया तो समस्या और बढ़ सकती है। वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कुछ लोग इसके लिए जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। आजकल अधिकतर लोग बढ़े हुए पेट या पेट की चर्बी की वजह से ज्यादातर लोग परेशान हैं और आपको कई समयस्याओं का सामना करना पड़ता है। आसान तरीके जिनसे आप अपने पेट की चर्बी और वजन को कम कर सकते है। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे

नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें?

वजन को कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और नींबू पानी में आप शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपका वजन कम होगा।

पेट निकलने का कारण क्या है?

Lose Weight

जंक फूड व ढंग से ना खाना, खाकर सो जाना आदि कारणों से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको लगता है कि आपका पेट बढ़ रहा है. इससे छुटकारा पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, स्वस्थ आहार ले, सोने से दो घंटे पहले खाना खा लें।

क्या खाने से चर्बी घटती है?

वजन घटाने के लिए हम सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें खाते है। दही में लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन फूड है जो वजन घटाने के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी पेट की चर्बी को कम करता है और मांसपेशियों को बनाने का काम करता है।

वजन को कम करने के घरेलू नुस्खे

  • जंक फूड का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अगर जंक फूड जगह ताजा फल सब्जियां और साबूत अनाज को शामिल कर लें। इसके साथ ही ज्यादा पके हुए फूड को भी खाने से बचना चाहिए। यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
  • अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए आप रिफाइंड तेल और कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम से कम करें। आपको मीठे ड्रिंक्स, मिठाई, पास्ता, ब्रेड, बिस्कुट और तेल से भरपूर फूड्स से दूरी बनानी होगी। यह उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
  • अगर आप अपना घटाना चाहते है तो वजन घटाने के लिए आप मेथी के चूर्ण लें और सुबह उठकर खाली पेट पानी के साथ सेवन करें। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आप मेथी के दानों को रात भर भिगो कर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट उनका सेवन कर सकते हैं।
  • आप वजन को घटाने के लिए अपने आहार में त्रिफला को शामिल करें ये शरीर से टॉक्सिन्स को खत्म करने में मदद करता है और आपके पाचन तंत्र को फिर से जीवंत करता है। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें और इसे रात के खाने के बाद गर्म पानी के साथ लें। इससे भी आपका वजन जल्दी कम होगा।
  • वजन घटाने में सोंठ भी बहुत फायदेमंद होता है। आप सोंठ का पाउडर लें, क्योंकि इसमें थर्मोजेनिक एजेंट होते हैं, जो फैट को बर्न करने के लिए उपयोगी होते हैं। गर्म पानी में सोंठ का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और अतिरिक्त फैट बर्न होता है। अगर आपके घर में सोंठ का पाउडर नहीं है तो आप कच्चे अदरक का सेवन करी और चाय के साथ भी कर सकते हैं।
  • ऐसे बहुत लोग है जो वजन कम करने के लिए कई लोग नींबू पानी पीते हैं क्योंकि ये कई गुणों से भरपूर होते हैं। भोजन के जरिये लोगों के शरीर में कैलोरीज जाती हैं। तो एक्स्ट्रा कैलोरीज फैट के रूप में जमा हो जाता है। इससे शरीर का वजन बढ़ जाता है। नींबू में कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है। ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है।
  • दालचीनी का इस्तेमाल करने से भी आपको बहुत फायदा होगा। इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म सुधारने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसके इस्तेमाल से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • सेब का सिरका भी वजन को कम करने में मदद करता है। पेट को लंबे समय तक भरा रखने में ऐप्पल साइडर विनेगर मददगार माना जाता है। साथ ही, शरीर से फैट की मात्रा को कम करने में भी ये मदद करता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।
  • हरी इलायची को वजन घटाने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी असरदार माना जाता है। इसके सेवन से चयापचय बेहतर होता है, साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं जो शरीर से सूजन कम करने में मदद करते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोए रखने के बाद अगली सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होता है।
  • आंवले का सेवन शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये वजन को घटाने में भी मदद करता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष : वजन को कम करने के लिए आप इन नुस्खों को करें यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।

Disclaimer : आप इन नुस्खों को भी करें और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन नुस्खों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्‍स

ये भी पढ़े : आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है जानिए इसके फायदे

ये भी पढ़े : जिंदगी भर रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी तो अपनायें ये आसान टिप्स

ये भी पढ़े : अगर लिवर में हो सूजन की समस्या तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

ये भी पढ़े : पेट या किडनी की पथरी से परेशान है तो आजमाएं यह असरदार घरेलू नुस्खे

ये भी पढ़े : दूध में चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से शारीरिक कमजोरी होती है दूर, मिलते है कई फायदे

ये भी पढ़े : गर्मियों में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल, करें यह घरेलू उपाय

ये भी पढ़े : नारियल पानी पीने से सेहत को मिलते है कई ढेर सारे फायदे

ये भी पढ़े : पेट फूलने या अफारे से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन न करें जल्द मिलेगी राहत और जानिए लक्षण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT