इंडिया न्यूज़, Home Remedies For Kidney Stone : घर में छोटे से लेकर बुजुर्गों में यह पथरी की समयस्या होती है। सुबह खाली पेट 3-4 ग्लास पानी पीने से पेट की सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। ऐसे ही न जाने कितने घरेलू नुस्खे लोगों से सुनने को मिले हैं। आज हम आपको पेट और किडनी में पथरी के इलाज के लिए नुस्खे। जिन्हें आप घर पर आजमा सकते हैं। वैसे तो पथरी होना कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन अगर समय इसका ईलाज न कराया जाए तो यह गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। हमारे घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल हम इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। यह नुस्खे आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
पथरी के दर्द में तुरंत आराम के लिए क्या करें?
अगर आपको ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप अश्वगंधा की जड़ों का गुनगुना रस पीने से पथरी का दर्द कम होता है। अश्वगंधा की जड़ों का रस और आंवला के फलों का रस समान मात्रा में आधा आधा कप लिया जाए तो पेशाब करते समय जलन की शिकायत खत्म हो जाती है और माना जाता है कि यह पथरी को गलाकर पेशाब के जरिये ही बाहर निकाल फेंकता है।
पथरी में चावल खा सकते हैं क्या?
चावल के सेवन से ऐसी कोई समस्या नहीं होती है, जो आपको परेशानी में ड़ाल दे। चावल आपकी किडनी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा क्योंकि इसमें ऐसे कोई तत्व नहीं हैं जो परेशानी का कारण बनें। आप इसका सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं।
पथरी ठीक करने के लिए करें यह घरेलू उपाय
-
पत्थरचट्टा फायदेमंद है
अगर आपके पेट में पथरी है तो इसके लिए पत्थरचट्टा के पौधे का एक पत्ता लें और उसे मिश्री के कुछ दानों के साथ पीसकर खा लें। पत्थरचट्टा औषधीय गुणों वाला एक पौधा होता है, जिसका उपयोग किडनी और पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। किडनी में पथरी की समस्या के लिए भी पत्थरचट्टा को सबसे ज्यादा मददगार माना जाता है।
-
इलायची और खरबूजे के बीज की गिरी फायदेमंद
यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद नुस्खा है। आप एक ग्लास पानी में 3-4 बड़ी इलायची के एक चम्मच दाने,1 चम्मच मिश्री और थोड़े से खरबूजे के बीज की गिरी भिगो दें और रोजाना सुबह इस पानी को पिएं और इन सभी चीजों को भी खा लें। कुछ दिनों में ही पथरी निकल जाएगी और दर्द से आराम मिलेगा।
-
आंवले का पाउडर खाएं
यह भी पथरी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला भी पथरी को निकालने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह एक-एक चम्मच आंवले का पाउडर खाएं। आंवले के अलावा पथरी के इलाज में आप खाली पेट जामुन का सेवन करें।
-
पपीते की जड़ फायदेमंद
पथरी निकालने के लिए पपीते की जड़ भी काफी मदद करती है। इसके लिए 7-8 ग्राम पपीते की जड़ को 1 ग्लास पानी में अच्छी तरह से घोल लें और फिर छान लें। अब रोजाना इस पानी को पिएं। ऐसा करने पथरी गल जाएगी और कुछ ही दिनों में निकल जाएगी। यह भी बहुत फायदेमंद होता है।
-
अनार का सेवन करें
यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार के दानें और जूस दोनों ही पथरी के इजाल के लिए बहुत ही आसान दवा हैं। आप अनार का ताजा जूस ले सकते हैं या अनार के दानें खाएं दोनों से ही पथरी की समस्या में फायदा होता है।
-
तुलसी बहुत फायदेमंद
पथरी और किडनी से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद होती है। यहां तक कि तुलसी के इस्तेमाल से मूत्राशय की पथरी निकल जाती है। एक चम्मच तुलसी का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
-
सेब का सिरका
सेब का सिरका पेट और किडनी की समस्या में बहुत ज्यादा मददगार होता है। दो चम्मच सिरका लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और फिर उसे एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर लें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें तो पथरी ठीक होगी। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
-
तरबूज का सेवन करें
यह गर्मियों में आसानी से मिल जाता है। जिन लोगों को पथरी की समयस्या होती है। उन लोगों को तरबूज का सेवन अधिक करना चाहिए। इसके बीज की गिरी को खाना चाहिए यह बहुत फायदेमंद होती है।
निष्कर्ष : पथरी ठीक करने के लिए करें यह घरेलू उपाय। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद नुस्खे है।
Disclaimer : इन उपायों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।