इंडिया न्यूज़, Health Tips Symptoms Of Bloating : ज्यादातर लोगों को खाने के बाद पेट फूलना या अफारा की आम समस्या हो गई है। अगर आपको इससे छुटकारा पाना है तो इन चीजों से दूरी बनानी होगी। पेट फूलना एक आम समस्या है, जिसके कारण दर्द हो सकता है। पेट फूलने के कारण आपका पेट टाइट व फूला हुआ दिखता है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में गैस इकट्ठी होने के कारण आपको पेट फूलने की समस्या होती है। लेकिन शरीर में ऑयली खाना खाने की वजह से भी ब्लोटिंग (पेट फूलना) हो सकती है। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के का उपाय करें। पाचन संबंधी समस्याओं के कारण हो रही है या डाइट के कारण हो रही है या फिर इसके पीछे हॉर्मोन में बदलाव कारण हैं। पेट फूलने की समस्या काफी समय तक या गंभीर हो सकती है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इससे तुरंत राहत सकते है।
इन चीजों का सेवन न करें
जब भी आपका पेट में खराब या पेटफूला हुआ होता है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। गड़बड़ी, हार्मोन का असंतुलन, बासी खाना, अनियमित भोजन, जंक फूड, तला भुना या मसालेदान खाना, कब्ज, ज्यादा देर तक भूखे या फिर कई घंटे एक ही जगह पर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना ऐसे कई कारण हैं जिनसे पेट में गैस, एसिडिटी और अफारा होने की समस्या हो जाती है। अगर आप भी पेट फूलने या अफारे की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए।
- जंक फूड का सेवन करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सबसे पहले जंक फूड और भी वो रात के समय जंक फूड का सेवन करना बंद कर दीजिए। ये पचने में दिक्कत पैदा करते हैं औऱ इससे तेजाब भी बनता है।
- आप अगर पेट की समयस्या से परेशान है तो आप तैलीय और भोजन जैसे चाट-पकौड़ी, कचौड़ी, पूरी गोल-गप्पे, दही-भल्ले, समोसे, कचौरी-छोले-भटूरे भी पेट में गैस बनाते हैं क्योंकि ये पचने में ज्यादा समय लेते हैं जिससे पेट में तेजाब पैदा होता है।
- आप लाल पिसी मिर्च की जगह भोजन में हरी मिर्च का सेवन करें। लाल मिर्च के सेवन से पेट में बुरा असर पड़ता है जिससे अफारा औऱ सीने में जलन की समस्या पैदा होती है। तो आप लाल मिर्च का सेवन कम मात्रा में करें।
- रात के समय भारी भोजन जैसे फल, चावल, दही, सत्तू, मूली और बैंगन खीरा जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर अचार के शौकीन हैं तो इससे परहेज करना सीख लीजिए। खट्टी और अम्लीय चीजों से भी परहेज करना होगा। कुछ लोगो को सिरका डालकर प्याज मूली खाने का शौक होता है, इसे भी नहीं खाना चाहिए।
- आप चाय और कॉफी सेवन कुछ दिनों के लिए बिलकुल बंद कर दें। रात के समय गर्म दूध पी सकते हैं, इससे पाचन स्वस्थ रहता है।
- नमक वाली चीजों से परेहज करें। जिसकी वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
पेट फूलने के लक्षण (Symptoms of Bloating)
पेट फूलने की बीमारी में सबसे आम लक्षण पेट का भरा महसूस होना और बेचैनी होती है। पेट में हल्की जलन होने से लेकर तेज दर्द तक गैस के लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, हल्की जलन को अनदेखा किया जा सकता है, लेकिन दर्द को बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। पेट में गैस होने के अन्य लक्षण इस प्रकार हैं
- घबराहट और बेचैनी का होना।
- पेट में दर्द या फिर कब्ज का होना।
- वजन का कम हो जाना।
- तेज सिरदर्द या कमजोरी।
- बार-बार गैस बनना।
- पेट फूलना और खट्टी डकारे आना।
- उल्टी जैसा महसूस होना।
- भूख कम लगना।
निष्कर्ष : अगर आप पेट फूलने की समयस्या परेशान है तो आप यह उपाय करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
Disclaimer : आप इन उपाय को भी करें और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।