होम / अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो करें यह घरेलू उपाय और जानिए कारण

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो करें यह घरेलू उपाय और जानिए कारण

Neha Goyal • LAST UPDATED : September 19, 2022, 11:42 am IST

इंडिया न्यूज़ Home Remedies Weight Loss : आपने देखा होगा की ज्यादातर लोग मोटापे से बहुत परेशान होते है और मोटापा होने से शरीर में कई बीमारियाँ होती है,जैसे-पेट की समयस्या, हाई ब्लड परेशेर, शुगर होना आदि। आप वजन घटाने के घरेलु उपाय करें जो लगातार बढ़ते वजन के कारण होता है। मोटे लोगों को दूसरी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में वजन पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। घरेलू उपाय जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं।

तेजी से मोटापा घटाने के लिए क्या करें?

आप सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा।
खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं। इससे अधिक भोजन करने का मन कम करेगा और ज्यादा ऑयली चीजें, बर्गर, पिज्जा, पनीर आदि खाने से बचें।

पेट निकलने का कारण क्या है?

जंक फूड व खाना, खाकर सो जाना आदि कारणों से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको लगता है कि आपका पेट बढ़ रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज करें।

क्या खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है?

आप खाने में पौष्टिक आहार की बजाय फास्ट फूड और पैक्ड फूड का अधिक सेवन करते हैं। इन चीजों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि वजन बढ़ने का भी कारण है। जंक फूड खाने की वजह से आपके पेट में चर्बी जमा हो जाती है।

मोटापा होने के कारण

  • व्यायाम न करना
  • नीन्द पूरी न होना
  • अधिक घी, तेल आदि चीज़ो का सेवन
  • हार्मोनल असंतुलन
  • गर्भावस्था
  • तनाव
  • शराब का सेवन करना

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय

  • आप हर दिन कम से कम 8 ग्लास पानी पीजिए और आप जब भी पानी पीएं, आराम से पीएं। एक ही घूँट मे ना निगल जाएं। पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो वजन कम करने में मदद करता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते है तो आप शहद और नींबू को एक साथ मिलाकर पियें। गुनगुने पानी का गिलास लें, उसमें शहद की एक चम्मच, नींबू के रस के 3 बड़े चमच और एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च डाल कर हिला ले। यह मिश्रण हर सुबह खाली पेट पीएं।
  • ग्रीन टी एक एंटीऑक्सीडेंट है। आप इसका सेवन रोज़ बिना चीनी डाले करें। यह वजन को कम करने में बहुत फायदेमंद होती है।
  • खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे मे 90% पानी होता है। खीरे फाइबर और कोलेस्ट्रॉल होते हैं। यह आपको ताज़ा रखते हैं,गंदे पदार्थों को शरीर से निकालते हैं एवं आपकी त्वचा में सुधार लाते हैं।
  • पेट के मोटापे को कम करने का अच्छा उपाय है गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यदि आप रोज़ सुबह खाली पेट 1 ग्लास गाजर का जूस पी लें तो इससे आपका पेट कम होने लगेगा।
  • लौकी भी खीरे की तरह फाइबर से भरपूर होती है। आप लौकी की सब्ज़ी बना के खा सकते हैं या इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं। यह भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
  • गोभी खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें टैटरिक एसिड होता है जो चीनी और कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित होने से रोकता है। इससे आपके पेट और जांघों का मोटापा कम करने में मदद करती है।
  • सौंफ के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। सौंफ के बीज वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं। भारी भोजन करने के 15-20 मिनट पहले एक कप सौंफ वाली चाय पी लें। यह आपकी भूख को रोकने में मदद करेगी।
  • टमाटर भी तेज़ी से मोटापा घटाने का बहुत अच्छा उपाय है। यदि आप लगभग 2 महीने तक सुबह नाश्ते मे सिर्फ़ 2 टमाटर खा ले तो निश्चित ही आपका वजन घट जाएगा।

निष्कर्ष : अगर आप अपने वजन से परेशान है तो आप इन घरेलू उपायों को करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।

Disclaimer : आप इन घरेलू उपायों को भी अपनाएं और डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : नारियल पानी पीने से सेहत को मिलते है कई ढेर सारे फायदे

ये भी पढ़े : पैरों के छालों से परेशान होने पर इन घरेलु उपचार को करें दर्द से मिलेगी राहत

ये भी पढ़े : खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

ये भी पढ़े : कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए डायट में इन चीजों का सेवन जरूर करें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT