होम / ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य : सीएम शिवराज

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य : सीएम शिवराज

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 10, 2022, 8:44 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। ‘Har Ghar Tiranga’ campaign : जैसा कि आप जानते ही है कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है।

वहीं मध्य प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में 1 करोड़ 52 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तिरंगों की आपूर्ति के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कमान संभाली हुई है।

दिन-रात तिरंगे बनाने में जुटीं महिलाएं

प्रदेश के विभिन्न जिलों में युद्ध स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 1 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लक्ष्य के साथ दिन-रात कार्य कर रही हैं। यह काम जिले के समस्त विकासखंडों, मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सिलाई सेंटर पर जोर-शोर से किया जा रहा है।

प्रदेश भर में बनाए 36 हजार से अधिक विक्रय केन्द्र

इसके अलावा तिरंगे को सुलभता से आम जन को उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में 36 हजार से अधिक विक्रय केन्द्र बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से सेल्फ हेल्फ ग्रुप की बहनें तिरंगे को आम जन तक पहुंचाने का काम भी कर रही हैं।

पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से काम कर रहीं हैं महिलाएं

सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने की योजना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं जनहित और जनसरोकार से जुड़े प्रत्येक कार्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से करती आई हैं। अब जब बात राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम की आई तो ये महिलाओं ने पूरे जोर शोर के साथ मोर्चा संभाल लिया और तिरंगे के निर्माण में जुट गईं।

सरकार का लक्ष्य जन-जन को जोड़ना

मध्य प्रदेश सरकार हर घर तिंरगा अभियान से जन-जन को जोड़ना चाहती है। इसके लिए हर जिले में लाखों झंडों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जहां तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है वहीं तिरंगे के विक्रय के लिए सभी तहसीलों में विक्रय केन्द्र बनाए जा रहे हैं।

हर जिले के लिए है लक्ष्य निर्धारित

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयं-सहायता समूह की महिलाएं समूह बनाकर काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रदेश के हर जिले में तिरंगे झंडे का निर्माण समस्त विकासखंडों, मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सिलाई सेंटर पर किया जा रहा है।

भोपाल के लिए 3 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य

भोपाल के लिए सवा 3 लाख ध्वज बनाने का लक्ष्य रखा गया है वहीं  सीहोर में एक लाख, सागर, ग्वालियर जिले में भी 4 लाख तिरंगे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में प्रत्येक रहवासी अपना योगदान झंडा फहराकर दें, इसके लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को हर दिन इस अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

स्व सहायता समूहों को मिला रोजगार

‘हर घर तिरंगा अभियान’ से देशभर में काफी लोगों को रोजगार मिला है। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उचित दरों पर कपड़ा दिया जा रहा है, जिससे कि वे मानक स्तर के झंडों का समय पर निर्माण कर सकें। इससे जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिला है।

जनसहभागिता से सफलता की ओर बढ़ रहा अभियान

बता दें कि वहीं जनसहभागिता से यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है। खास बात यह है इन तिरंगे झंडों को उचित दरों में उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आमजन अपने क्षेत्र के स्व-सहायता समूह से इन्हें खरीद सकें। हर जिले में प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है, जो स्वेच्छा से झंडे खरीद कर ऐसे लोगों को नि:शुल्क वितरित कर सकें, जो किसी कारणवश निर्धारित मापदंड का झंडा नहीं खरीद सकते।

व्यापक स्तर पर की जा रही हैं तैयारियां : शिवराज 

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है मध्यप्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे तैयार हो रहे हैं, 63 लाख बन चुके हैं। केंद्र सरकार से 51 लाख तिरंगे में 20 लाख प्राप्त हो चुके हैं। तिरंगा तैयार करने के काम में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को व्यापक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं ।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने हरियाणा के किसानों को दी 900 करोड़ से तैयार 2जी एथेनॉल प्लांट की सौगात, पराली से होगी आय

ये भी पढ़े : लाल चौक पर अब लहलहा रहा है तिरंगा : कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़े : नूपुर शर्मा की सभी FIR दिल्ली होंगी ट्रांसफर, SC का आदेश, गिरफ्तारी पर रोक जारी

ये भी पढ़े : हम रहें या न रहें, लेकिन 2014 वाले 2024 में नहीं रहेंगे : नीतीश कुमार

ये भी पढ़े : नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम और तेजस्वी ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, चाचा से लिया आशीर्वाद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT