होम / एंटीसेप्टिक की तरह काम करती सुबह की बासी लार, जानें इसके फायदे

एंटीसेप्टिक की तरह काम करती सुबह की बासी लार, जानें इसके फायदे

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 14, 2022, 10:03 am IST

इंडिया न्यूज (Benefits of Stale Saliva in the Morning)
आयुर्वेद में लार के अनेक फायदे बताए गए हैं। खासकर सुबह की बासी लार कई समस्याओं में फायदेमंद मानी जाती है। बता दें लार मुंह में बनने वाला एक तरल पदार्थ होता है। लार एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। लार का इस्तेमाल आंखों के रोगों में, त्वचा संबंधी रोगों में और दांतों की कई समस्याओं में फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं क्यों है सुबह की बासी लार गुणकारी।

स्किन समस्या दूर करे

स्किन समस्या में सुबह की बासी लार फायदेमंद है। स्किन डिजीज जैसे दाद-खाज, मुंहासे, फोड़े-फुंसियां हटाने में यह बहुत फायदेमंद है। मुंहासों की समस्या है तो बासी लार को चेहरे पर लगाने से ये परेशानी खत्म हो जाती है। फोड़े-फुंसियां या जख्म भरने के बाद जो दाग रह जाते हैं, उन्हें दूर करने में सुबह की लार बहुत काम आती है। कहीं कट या छिल गया है या जख्म हो गया है, तो सुबह की लार लगाना चाहिए।

पेट से जुड़ी परेशानियां भगाए

पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे- अक्सर पेट खराब रहना, डाइजेशन की तकलीफ, इनसे राहत पाने में भी लार बहुत सहायक है। सुबह उठते ही रोजाना एक गिलास पानी पीने से लार में मौजूद टायलिन एंजाइम पेट में पहुंचकर डाइजेशन की परेशानियां दूर करता है।

ये भी पढ़ें:  वजन कम करने में सहायक हैं ड्राई फ्रूट्स, जानिए कैसे ?

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के नीचे काले धब्बे हो गए हैं या आंखों की रोशनी कम हो गई है तो सुबह की बासी लार बहुत काम आ सकती है। बासी लार को धीरे-धीरे आंखों के आसपास मलें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। आंखों के नीचे काले धब्बे मिटाने का यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। लार को काजल की तरह आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

मुंह की बदबू से निजात दिलाए

लार की कमी होने से मुंह से बदबू आती है। मुंह में रह गए भोजन के कण और बैक्टीरिया कई बार इंफेक्शन पैदा करते हैं जिससे सांसों से बदबू आती है। लार से इन कणों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: जानिए सेहत के लिए क्यों लाभकारी है टमाटर ?

दांतों का सुरक्षा कवच

बासी लार से दांतों को मजबूती मिलती है। लार में पोटैशियम, सोडियम, ग्लूकोज, फास्फेट, कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं जो दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं। लार में एंटीबायोटिक होते हैं जो दांतों को इंफेक्शन से बचाते हैं जिससे दांत सड़ते नहीं। यह दांतों पर सुरक्षा कवच की तरह काम करती है।

पेट संबंधी समस्याओं के लिए

पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुबह की बासी लार काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना चाहिए। इससे कभी भी आपको पाचन संबंधी परेशानी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: जिंदगी में खुद को शांत रखना है, तो ये तरीके अपनाएं

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

US Elections 2024: चीन कर रहा आगामी अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास, बीजिंग में एंटनी ब्लिंकन का दावा -India News
US TikTok Ban: टिकटॉक के जनरल काउंसल छोड़ेंगे पद, अमेरिकी कानून से लड़ने पर करेंगे ध्यान केंद्रित -India News
Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
ADVERTISEMENT