होम / गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत

गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत

Mohit Saini • LAST UPDATED : August 12, 2022, 10:16 am IST

इंडिया न्यूज, (Road Accident in Gujarat) : गुजरात के आणंद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की मौत की सुचना है। वहीं , मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। वहीं दौरान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे घर

हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आपको बता दें मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह हादसा गुरुवार की शाम सात बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि कार चालक की पहचान कांग्रेस विधायक के दामाद केतन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT