होम / रजनीकांत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को किया सपोर्ट, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये अपील

रजनीकांत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को किया सपोर्ट, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये अपील

Saranvir Singh • LAST UPDATED : August 14, 2022, 4:05 pm IST

इंडिया न्यूज़,Tollywood News,  :

हमारा देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में अमृत महोत्सव मना रहा है। बता दें आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से घर में तिरंगा फहराने की अपील की हैं। वहीं सरकार की इस मुहिम में फिल्मी जगत के सेलेब्स भी जुड़ रहे हैं। वहीं अब इस अभियान में साउथ के बड़े सितारे रजनीकांत ने भी हिस्सा लिया और घर में तिरंगा लगाया। वहीं अब उन्होंने एक पोस्ट लिखा है जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस से एक अपील की है।

रजनीकांत ने शेयर किया यह पोस्ट

दरअसल, रजनीकांत ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘ये भारत की आजादी का 75वां साल है। हमारी मातृभूमि। सम्मान की निशानी के रूप में, और हमारी एकता की अभिव्यक्ति के रूप में। उन सभी लाखों लोगों के लिए, जिन्होंने अनकहे संघर्षों और दुखों का सामना किया। दर्द और अपमान सहा। उन सभी हजारों लोगों के लिए जिन्होंने इस स्वतंत्रता के लिए निस्वार्थ रूप से अपने प्राणों की आहुति दी।’

उन्होनें आगे लिखा कि, ‘उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नेताओं के लिए आइए हम उनका सम्मान और सलाम करें। जाति, धर्म और राजनीति से परे। हम अपने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनी अगली पीढ़ी के बच्चों और युवाओं को गर्व करने के लिए दें। हमारे घरों, कार्यालयों और कार्यस्थलों के बाहर प्रदर्शित किया जाता है। आइए हम महान भारतीय 75 वें स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाएं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर जगह फहराने दें क्योंकि हम उन्हें सलाम करते हैं। जय हिन्द।’

इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक्टर ने वीडियो भी शेयर किया

बता दें कि रजनीकांत ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो फैंस से इस अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। एक्टर के पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘जेलर’ह्ण में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आ सकती हैं।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Make in India: भारत ने बनाया पहला स्वदेशी बमवर्षक यूएवी, बेंगलुरु में किया गया अनावरण -India News
MI VS KKR : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 170 रन का लक्ष्य-Indianews
Chandan Roy Interview: Panchayat 3 के चंदन रॉय ने इंडिया न्यूज में की शिरकत, अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के किए खुलासे -Indianews
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT