होम / रणवीर सिंह फोटोशूट विवाद के बीच दीपिका ने शेयर की पति की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कही ये बात

रणवीर सिंह फोटोशूट विवाद के बीच दीपिका ने शेयर की पति की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Saranvir Singh • LAST UPDATED : July 29, 2022, 1:33 pm IST
इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai): 
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह वैसे तो अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक्टर अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दे कि है कि एक्टर के लेटेस्ट फोटोशूट से जमकर हंगामा मचा रखा है। अब इसी बीच रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की रणवीर की फोटो

ranveer singh photo new
ranveer singh photo new
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह की पिक्चर शेयर की है, जिसमें एक्टर फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर की यह फोटो एक मैगजीन के प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए फोटोज में रणवीर ने वहाइट टी-शर्ट के साथ व्हाइट ब्लेजर पहन रखा है। अभिनेता का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। रणवीर की फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- हैलो हैंडसम। हर कोई रणवीर के लुक की तारीफ कर रहा है।

दीपिका पादुकोण वर्कफ़्रंट

बात करें अगर वर्क फ्रंट की तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जनवरी 2023 मे सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के अगले प्रोजेक्ट ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगी।

न्यूड फोटोशूट के चलते रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR

Ranveer Singh
Ranveer Singh
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। वहीं अपने
न्यूड फोटोशूट कराकर हैंडसम हंक रणवीर सिंह बुरे फंसते दिख रहे हैं। रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक्टर की तस्वीरों पर हो रही ट्रेलिंग के बीच अब रणवीर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।
न्यूड फोटोशूट कराने पर रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाने की बात भी की जा रही है।

रणवीर सिंह अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं रणवीर सिंह करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म, ‘रॉकी और रानी’ में आलिया भट्ट धर्मेंद्र, जया, और शबाना आजमी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह ‘सर्कस’ के लिए रोहित शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े, जैकलिन फर्नांडीस, और वरुण शर्मा के साथ फिर से जुड़ेंगे।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT