होम / दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में खत्म होने वाला है मानसूनी फुहारों का इंतजार, तापमान 6 डिग्री तक कम होने के आसार

दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में खत्म होने वाला है मानसूनी फुहारों का इंतजार, तापमान 6 डिग्री तक कम होने के आसार

Naresh Kumar • LAST UPDATED : June 29, 2022, 5:18 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, Delhi News। Delhi Weather News : गर्मी के बाद अब लोग उमस से और भी परेशान हो गए हैं। लोगों को अब मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान से मिली जानकारी की बात करें तो मानसून 30 जून से 1 जुलाई तक दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने के आसार हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली से पहले मानसून उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों से होते हुए हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पहुंचेगा।

तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक कमी की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के पहुंचने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आने की उम्मीद है। वहीं अब लोगों को बड़ी जल्द राहत का इंतजार है।

बता दें कि पिछले काफी समय से दिल्ली का तापमान 40 डिग्री बना हुआ है। गर्मी के साथ लोगों को उमस ने भी काफी परेशान करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में आज भी हो सकती है हल्की बारिश

बता दें कि मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। बावजूद इसके दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की बजाय और अधिक उमस बढ़ सकती है।

लोगों को सता रहा मानसून के देरी से आने का डर

जैसा कि आप जानते ही हैं कि पिछले साल 2021 में भी मानसून मौसम विभाग की दी हुई तारीख से 10-15 दिन की देरी से पहुंचा था। इस कारण लोगों को गर्मी ने काफी सताया था।

वहीं इस बार भी लोगों को मानसून के देरी से आने का डर सताने लगा है। क्योंकि विभाग की ओर से 27 जून तक का समय दिया गया था। लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही है।

ये भी पढ़ें : जानिए आकाश अंबानी के बारे में, स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस तक, भर रखी हैं ये खूबियां

ये भी पढ़े : चांदी हो गई सस्ती, सोने का दाम स्थिर, खरीदने से पहले जानिए लेटस्ट प्राइस

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : जीएसटी काउंसिल की बैठक में पड़ी महंगाई की मार, महंगी हो गई ये वस्तुएं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Virat Kohli को ‘बॉलीवुड का दामाद’ मानते हैं किंग खान, क्रिकेटर के साथ बिताए समय को किया याद -Indianews
Lok Sabha Election: लोग वोटिंग में नहीं ले रहे बढ़-चढ़ कर हिस्सा, मतदान प्रतिशत में दिखी भारी गिरावट-Indianews
May 2024 Festivals Full List: अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक, यहां जानें आगामी हिंदू त्योहारों की लिस्ट- indianews
पहली नजर में Raghav Chadha पर दिल हार बैठी थी Parineeti, एक्ट्रेस ने सुनाए अनसुने किस्से -Indianews
Lok Sabha Election: अनंतनाग-राजौरी चुनाव टालने की मांग पर बढ़ा विवाद, एनसी और पीडीपी ने जताई नाराजगी-Indianews
Hindu Gods: भगवान विष्णु से लेकर माता लक्ष्मी तक, जानिए देवताओं के प्रिय वाहन और उनके संदेश -Indianews
Delhi Liquor Policy Case: मेरी बेटी निर्दोष है…, केसीआर ने दिल्ली शराब नीति मामले में के कविता के खिलाफ आरोपों से किया इनकार- indianews
ADVERTISEMENT