होम / जानिए किन कारणों से ज्यादा काटते हैं मच्छर ?

जानिए किन कारणों से ज्यादा काटते हैं मच्छर ?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 13, 2022, 12:13 pm IST

इंडिया न्यूज (Mosquito Bite)
आपने सुना या देखा होगा कि कई लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। मतलब अन्य लोगों की तुलना में किसी एक व्यक्ति की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर घर में सात व्यक्ति हैं तो किसी एक व्यक्ति को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं। ऐसे में उसके मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियां होने की अत्यधिक आशंका रहती है। वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि ब्लड के टाइप के साथ और भी कई वजहें हैं जिनकी वजह से मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं। तो चलिए जानेंगे क्या वजह इस समस्या की।

ये भी पढ़ें: अगर बढ़ाना है वजन तो इस तरह खाएं केला

ज्यादा मच्छर काटने के पीछे क्या कारण?

गर्म तापमान: इंसान ऐसी गर्मी पैदा करता है जो मच्छरों को आकर्षित करती है। आमतौर पर ऐसा उन देशों में होता है जहां का मौसम गर्म और उमस भरा होता है।

प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दूसरों की तुलना मच्छर ज्यादा काटते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर का तापमान ज्यादा होता है और वे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालती हैं।

शराब का सेवन: रिसर्च मुताबिक जो लोग बियर पीते हैं, उन्हें मच्छर दूसरों की तुलना में ज्यादा काटते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड: मच्छर अपने वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं और इसलिए हर व्यक्ति की ओर अलग तरह से प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कई बीमारियों का इलाज है अरबी के पत्ते

शरीर की गंध: मच्छर कुछ ऐसे योगिकों की ओर आकर्षित होते हैं, जो पसीने में मौजूद होते हैं। इससे ऐसी गंध आती है जिससे मच्छर आपके पास खिंचे चले आते हैं। इन यौगिकों में लैक्टिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं।

रंग: कहा जाता है कि मच्छर आमतौर पर काले रंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसलिए अगर आपने काला या किसी तरह के गहरे रंग के कपड़े पहने हैं, तो आपको मच्छर ज्यादा काटेंगे।

इन लोगों को कम काटते हैं मच्छर?

एक से अधिक अध्ययनों से पता चला है कि मच्छरों को आकर्षित करने या दूर रखने में व्यक्तियों का रक्त समूह जिम्मेदार है। ब्लड ग्रुप ‘ए’ वाले लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। मच्छरों को यह ग्रुप कम आकर्षक लगता है, लेकिन ब्लड ग्रुप ‘ओ’ के लिए यह इतना अच्छा नहीं है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों से मच्छर ‘ए’ ग्रुप वाले की तुलना में दोगुना आकर्षित होते हैं, लेकिन ‘ओ’ ग्रुप वाले व्यक्तियों के लिए राहत की बात है कि वे गंभीर मलेरिया की चपेट में नहीं आते हैं।

ये भी पढ़ें: फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए ये तरीके अपनाएं

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

HP Laptops: 8 जीबी रैम और विंडोज 11 के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एचपी लैपटॉप, यहां देखें लिस्ट- indianews
Bhuvan Bam हैं भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर? नेटवर्थ जानकर होगा यकीन -Indianews
Delhi: दिल्ली के जहांगीरपुरी में लड़के ने 35 वर्षीय महिली पर चलाई गोली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
नायक में अनिल कपूर के किरदार पर ये क्या बोल गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Eknath Shinde, फिल्मों पर कही ये बात -Indianews
JSSC प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 आज, यहां जानें जरुरी डीटेल- indianews
ऐश्वर्या राय-सुष्मिता सेन की अखबारों से तस्वीरें काटती थी Priyanka Chopra, कॉम्पिटिशन पर कही ये बात -Indianews
Bahrain:1 साल से थी लापता थाई मॉडल, यहां मिली लाश; जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT