होम / जानिए घी का सेवन वजन बढ़ाता है या घटाता ?

जानिए घी का सेवन वजन बढ़ाता है या घटाता ?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 11, 2022, 3:39 pm IST

इंडिया न्यूज (Ghee For Weight Loss or Weight Gain)
देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन घी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है यह सवाल दोनों ही तरह के लोगों को परेशान करता है। अगर आयुर्वेद की मानें तो घी को कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बेहतरीन औषधि माना जाता है। घी में फैट्स होते हैं साथ ही इसमें विटामिन ए, सी, डी, के प्रचुर मात्रा होती है, जिससे सेहत के लिए लाभकारी होता है। तो चलिए जानेंगे इस बारे में।

किस तरह करें सेवन

  • कहते हैं कि घी का सेवन वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए फायदेमंद होता है। घी खाने से वजन बढ़ेगा या घटेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप घी का सेवन कैसे करते हैं। घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना 2-3 चम्मच घी का सेवन करते हैं, तो निश्चित ही इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 होते हैं। जो वजन घटाने में सहायता करते हैं। घी शरीर में फैट सेल्स को एकत्रित करके उन्हें जलाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इस तरह यह आपके शरीर को अतिरिक्त चर्बी को ऊर्जा में परिवर्तित करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • अगर आप अधिक मात्रा में घी खाते हैं तो इससे वजन बढ़ता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि घी के अधिक सेवन से सिर्फ शरीर में सैचुरेटेड फैट का निर्माण अधिक होता है, जिससे यह न सिर्फ वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

घी खाने के फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। पेट को स्वस्थ रखता है। हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है। त्वचा और बालों के लिए स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

ज्यादा घी खाने के नुकसान

घी के अधिक सेवन से हृदय संबंधी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रोल के निर्माण में भी योगदान देता है। इससे मोटापे का जोखिम बढ़ता है और चर्बी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: अगर बढ़ाना है वजन तो इस तरह खाएं केला

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SC on Private Property: आम भलाई के लिए किसी की निजी संपत्ति पर कब्जा करने वाले सवाल पर सुप्रीम कोर्ट, कहा यह खतरनाक!
Heeramandi Screening: रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अनन्या पांडे, फैंस ने किया रिएक्ट -Indianews
Islamabad: ईरान और पाकिस्तान हुए अंतिम मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत, जानें किन मुद्दों को किया शामिल-Indianews
Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI – indianews
Weather Update: झमाझम बारिश के बाद तेज धूप, कई राज्यों में लू का अलर्ट; जानें आज का IMD अपडेट-  indianews
Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
ADVERTISEMENT