होम / सुनील ग्रोवर बर्थडे : कभी कमाते थे 500 रुपए और आज इतनी है नेट वर्थ

सुनील ग्रोवर बर्थडे : कभी कमाते थे 500 रुपए और आज इतनी है नेट वर्थ

Saranvir Singh • LAST UPDATED : August 3, 2022, 12:36 pm IST
इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai): 
पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर किसी भी परिचय के मोहताज नही हैं। बता दें कि आज 3 अगस्त को सुनील ग्रोवर का बर्थडे है। आपको बता दे कि सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन की एक फिल्म में नाई के रोल से शुरुआत की थी। उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था। लेकिन आज सुनील ग्रोवर देश के टॉप कॉमेडियंस में शुमार हैं।

सुनील ने अपने हर किरदार से लोगो को हँसाया

Sunil Grover Birthday PHOTO
Sunil Grover Birthday PHOTO
जानकारी के लिए बता दे कि लगभग छ साल पहले जब रेडियो पर ‘हंसी के फुवारे’ शो आता था, तब कोई उस आरजे सुद को जानता ही नहीं था। सिर्फ आवाज सुनकर ही लोग उनके फैन बन गए थे। कैमरे के पीछे रहकर अपनी आवाज से सबको मुरीद बनाने वाला आरजे सुद बाद में ‘गुत्थी’ बनकर मशहूर हुआ है। चाहे आरजे सुद हो, गुत्थी हो, रिंकू देवी या फिर डॉ. मशहूर गुलाटी…हर किरदार को हिट बनाने के पीछे एक ही चेहरा रहा है और वह है सुनील ग्रोवर का। सुनील ग्रोवर का 3 अगस्त को बर्थडे है और फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुनील ग्रोवर की कमाई कभी 500 रुपये थी

एक ऐसा भी वक्त था जब को टीवी शोज से रिप्लेस कर दिया जाता था। फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल मिलते थे। लेकिन आज सुनील ग्रोवर  देश के टॉप कॉमेडियंस में शामिल हैं और कमाल के एक्टर भी हैं। सुनील ग्रोवर की कमाई कभी 500 रुपये थी और आज वह करोड़ों में कमा रहे हैं।
लोग उनकी मिमिक्री और कॉमेडी पर खूब तालियां बजाते हों, लेकिन कभी ऐसा भी वक्त था जब उन्हें चंद मिनट की झलक के लिए भी खूब एड़ियां घिसनी पड़ीं। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद भी वह मात्र 500 रुपये ही कमा पाते थे। सुनील ग्रोवर ने अपने स्ट्रगल के बारे में कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था। सुनील ग्रोवर ने बताया था कि उनके दिन ‘गुत्थी’ बनने के बाद फिरे। उससे पहले तक उन्होंने खूब स्ट्रगल किया और कई बार फेल भी हुए।
Sunil Grover Birthday
Sunil Grover Birthday

सुनील ग्रोवर फिल्मी करियर

रेडियो जॉकी बनने के बाद सुनील ग्रोवर साथ-साथ टीवी शोज और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन देते रहे, लेकिन उन्हें हर बार रिजेक्ट कर दिया गया। कई टीवी शोज से सुनील ग्रोवर को रिप्लेस भी किया गया। सुनील ग्रोवर को भले ही असली पहचान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में निभाए गुत्थी के किरदार से मिली, लेकिन 90 के दशक में उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था।
FILM PHOTO Sunil Grover Birthday
FILM PHOTO Sunil Grover Birthday
चूंकि सुनील ग्रोवर को तब कोई जानता नहीं था, इसलिए तब लोगों ने फिल्मों में उन्हें नोटिस नहीं किया। सुनील ग्रोवर ने 1998 में अजय देवगन की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक नाई बने थे। चंद मिनटों का रोल था, जिसमें उन्हें अजय देवगन की मूंछें काटनी थीं। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के साथ ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘इंसान’ के अलावा कई और फिल्में कीं। सुनील ग्रोवर, आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में नजर आए। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, संपत के रोल में थे।

सुनील ग्रोवर की नेट वर्थ

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की गिनती देश के महंगे कॉमेडियंस में होती है। फिलहाल उनकी नेट वर्थ 18 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। सुनील ग्रोवर बीच-बीच में कुछ एंडोर्समेंट भी करते रहते हैं, जिनके लिए वह 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। सुनील ग्रोवर का मुंबई में एक आलीशान घर भी है, जो उन्होंने 2013 में खरीदा था। इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के पास BMW 5 Series, BMW 7 Series जैसी कारें और महंगे जूतों का भी कलेक्शन है।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

FWD-200B: भारत का पहला UAV बॉम्बर तैयार, इन सुविधाओं से होगा लैस-Indianews
Tamil Nadu: दो दिनों से लापता तमिलनाडु कांग्रेस जिला प्रमुख का मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद Asim Riaz को फिर मिला प्यार! पोस्ट शेयर कर किया हैरान -Indianews
Oxytocin: क्या होता है ऑक्सीटोसिन, जिसके उपयोग करने पर हो सकती है सजा- Indianews
Aamir Khan की बेटी इरा खान ने अपनी शादी का इमोशनल वीडियो किया शेयर, सभी वेडिंग फंक्शन की झलक आई सामने -Indianews
Baton Passed: मां सोनिया के बाद बेटे राहुल के हाथों में रायबरेली, नई पीढ़ी को मिली यूपी के इन सीटों की कमान- Indianews
कस्टमाइस्ड नेम प्लेट से मेनू कार्ड तक, Anushka Sharma के बर्थडे डिनर की इनसाइड डेकोरेशन की तस्वीरें आई सामने -Indianews
ADVERTISEMENT