होम / रोशनी नाडर मल्होत्रा फिर से भारत की सबसे अमीर महिला बनी, जानिए कितनी है संपत्ति

रोशनी नाडर मल्होत्रा फिर से भारत की सबसे अमीर महिला बनी, जानिए कितनी है संपत्ति

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 30, 2022, 10:25 am IST

इंडिया न्यूज, (Richest Woman India List): एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की महिलाओं में सबसे धनी शख्स बन गई हैं। कोटक प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया ने 31 दिसंबर, 2021 तक महिलाओं की कुल संपत्ति के आधार पर 27 जुलाई, 2022 को अग्रणी धनवान महिलाओं की सूची का तीसरा संस्करण लॉन्च किया है। इस दौरान सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा पहले नंबर पर हैं। रोशनी नाडर ने लगातार दूसरी बार ये मुकाब हासिल किया है।

40 वर्षीय रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर की बेटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में रोशनी नाडर की कुल संपत्ति 54 प्रतिशत बढ़कर 84,330 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं सबसे अमीर महिलाओं में दूसरे नंबर पर फाल्गुनी नायर रही। फाल्गुनी ने इस लिस्ट में बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को पछाड़ा है। फाल्गुनी नायर ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका की संस्थापक और सीईओ हैं।

100 सबसे अमीर महिलाओं की संपत्ति 4.16 लाख करोड़

Kotak Bank

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 100 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में केवल भारतीय महिलाएं हैं, जिन्हें देश में जन्मी या पली-बढ़ी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सक्रिय रूप से अपने व्यवसाय का प्रबंधन कर रही हैं या स्व-निर्मित हैं। इन महिलाओं की कुल संपत्ति में 2021 में 53 प्रतिशत का उछाल आया है और यह बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपए हो गई। जबकि 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपए थी।

भारत की जीडीपी में 2 प्रतिशत का योगदान

सूची में सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर की 25 महिलाएं हैं। इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है। ये महिलाएं भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2 प्रतिशत का योगदान करती हैं। वहीं भारत में शीर्ष 100 सबसे धनवान महिलाओं में 12 दवा क्षेत्र से, 11 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से और नौ उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र से हैं।

4 महिलाएं अपोलो हॉस्पिटल्स की

सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की 4 महिलाओं ने भी जगह बनाई है। भोपाल स्थित जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल (33 वर्ष) इस सूची में सबसे कम उम्र की महिला हैं।

फाल्गुनी नायर सेल्फ मेड में सबसे आगे

वहीं बात अगर सेल्फ मेड महिलाओं की करें तो इसमें नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर सबसे आगे हैं। उनकी संपत्ति 57,520 करोड़ रुपए है। 59 वर्षीय नायर की संपत्ति में 2021 के दौरान 963 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। वह भारत की दूसरी सबसे धनी महिला हैं। इसके अलावा बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ की कुल संपत्ति 21 प्रतिशत घटकर 29,030 करोड़ रुपए रह गई। इसके बावजूद वह देश की तीसरी सबसे धनवान महिला हैं।

ये भी पढ़ें : क्या अमेरिका में आ गई मंदी, लगातार दूसरी तिमाही में नेगिटिव रही जीडीपी ग्रोथ

ये भी पढ़े : सोने चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए वैश्विक बाजार में क्या चल रहा भाव

ये भी पढ़े : मेटर शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 712 अंकों का उछाल, निफ्टी 17158 पर बंद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT