होम / दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, पहला ठीक होकर लौटा, देश में अब कुल 8 मामले

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, पहला ठीक होकर लौटा, देश में अब कुल 8 मामले

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 2, 2022, 4:45 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Monkeypox In Delhi : मंगलवार को राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस मिला है। एक नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। सोमवार को भी एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला था। लेकिन उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

5 दिन से था बुखार, ब्लड रिपॉर्ट से हुई पुष्टि

बता दें कि संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति को पिछले 5 दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था। रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है।

पहला मरीज 25 दिनों में हुआ ठीक

वहीं दूसरी ओर राहत की खबर है कि दिल्ली में मिला पहला मंकीपॉक्स का मरीज ठीक होकर घर लौट गया है। उसे आज छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एमडी डा. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है।

लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल के एमडी डा. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स का पहला मरीज ठीक हो गया है। उसे छुट्टी दे दी गई है।

अब तक देश में मिल चुके हैं 8 केस

देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीजों का विदेश यात्रा का इतिहास है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया ने बताया है कि संक्रमण को हराने के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने बीमारी के प्रसार को रोकने, परीक्षण किट और टीका विकसित करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी।

3 निजी अस्पतालों को 10 आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक नर्सिंग होम, दिल्ली सरकार ने तीन निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए कम से कम 10 आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश दिया है। जिनमें से 5 रूम संदिग्ध मामलों की निगरानी और 5 रूम संक्रमित मरीजों के लिए रखे जाएंगे।

ये भी पढ़े : कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो इलेक्ट्रिक पिकअप का टीजर किया जारी, जल्द होगी लॉन्च

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

US Elections 2024: चीन कर रहा आगामी अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास, बीजिंग में एंटनी ब्लिंकन का दावा -India News
US TikTok Ban: टिकटॉक के जनरल काउंसल छोड़ेंगे पद, अमेरिकी कानून से लड़ने पर करेंगे ध्यान केंद्रित -India News
Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
ADVERTISEMENT