होम / मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम मेदांता के आइसीयू में शिफ्ट, अखिलेश और डिंपल पहुंचे मिलने

मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम मेदांता के आइसीयू में शिफ्ट, अखिलेश और डिंपल पहुंचे मिलने

Naresh Kumar • LAST UPDATED : October 2, 2022, 8:08 pm IST

इंडिया न्यूज, Gurugram News, (Haryana)। Mulayam Singh Yadav: रविवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य अचानक ज्यादा खराब हो गया। जिस कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसी में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव का इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में चल रहा है।

पिछले काफी समय से हैं बीमार

बता दें कि पिछले काफी समय से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है। वहीं उनके खराब स्वास्थ्य की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं। उन्हें आज ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने के कारण रूम से आइसीयू में शिफ्ट किया गया है।

सभी नेताजी के स्वस्थ होने की कामना करें : शिवपाल

सैफई में शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की कार्यकर्ताओं से अपील की है। मेदांता अस्पताल से शिवपाल सिंह सैफई वापस लौटे हैं। उन्होंने इटावा के सैफई मिनी पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड्स और संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलकर आए हैं, हम दिल्ली से आ रहे हैं, नेता जी का स्वास्थ्य खराब है, सभी लोग नेताजी के स्वस्थ होने की कामना करें। नेता जी स्वस्थ हो जाएं, सभी लोग धरना खत्म करें।

मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह की खराब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यादव जी की बिगड़ती सेहत से हम सब चिंतित : प्रियंका गांधी

वहीं प्रियंका गांधी ने भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।

पहले भी कई बार किया जा चुका है मेदांता में भर्ती

कुछ समय पहले भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदातां में भर्ती किया गया था।

हालांकि मुलायम सिंह यादव को कई बार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। मुलायम का इलाज मेदांता में ही चलता है, जिसकी वजह से उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है। जुलाई 2021 में भी उन्हें बेचैनी और घबराहट महसूस के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पेट में दर्द रहता है मुलायम सिंह यादव के

मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें : खरगे की जीत को लेकर कोई शक नहीं, लेकिन सवाल-क्या मुंह लगी चौकड़ी को हटा पाएंगे

ये भी पढ़ें : प्रशांत किशार ने चंपारण से शुरू किया जनसुराज अभियान, 3500 किमी की करेंगे पदयात्रा

ये भी पढ़ें : प्रदीप भंडारी ने बताया-अध्यक्ष पद के लिए क्या था सोनिया गांधी का तीन सूत्रीय प्लान, जो गहलोत को था नामंजूर

ये भी पढ़ें : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रय ने सांसद कार्तिक शर्मा को चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा-2021 के टाइटल से नवाजा

ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले में पुलिसकर्मी शहीद, शोपियां में आतंकी ढेर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
ADVERTISEMENT