होम / पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

Naveen Sharma • LAST UPDATED : August 7, 2022, 8:18 am IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी करते हुए सिल्वर जीता। वहीं, गोल्ड मेडल ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट में अपने नाम किया।

केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज जीता। हाई जंप में तेजस्विन का कांस्य और मुरली श्रीशंकर के रजत के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में भारत का यह तीसरा मेडल है।

मुकाबले में की अच्छी शुरुआत

प्रियंका ने रेस की अच्छी शुरुआत करते हुए शुरू के चार मिनट तक पहले स्थान पर जमीं रहीं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पैदल चाल में पहली बार किसी महिला ने पदक हासिल किया है।

जिमनास्ट बनना चाहती थीं प्रियंका

प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत प्रियंका अभी तक 20 किमी पैदल चाल में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। प्रियंका टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन 17वें स्थान पर रही थीं। प्रियंका पहले जिमनास्ट बनना चाहती थीं।

लेकिन एथलेटिक्स में मिलने वाले इनामों की तरफ वो आकर्षित हुईं और उन्होंने इस खेल को अपना लिया। साल 2021, फरवरी में प्रियंका ने 20 किलोमीटर रेस रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ जीती थी। इसके साथ ही प्रियंका ने 1:28.45 की रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

ये भी पढ़ें : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हरा कॉमनवेल्थ के फाइनल में बनाई जगह

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Australia: मेरा रेप हो सकता…, Uber ड्राइवर ने ट्रैफिक के दौरान किया हस्तमैथुन, महिला ने बताई परेशान करने वाली कहानी- Indianews
Viral News: महिला ने दिखाया बिना बिजली के पानी ठंडा करने का आसान तरीका, देखकर सभी हुए हैरान- Indianews
Viral News: सोशल मीडिया स्टंट महिला को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो हो रहा वायरल- Indianews
Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
ADVERTISEMENT