होम / लुधियाना के लाडोवाल टोल पर रेसलर खली ने टोल कर्मी को मारा थप्पड़

लुधियाना के लाडोवाल टोल पर रेसलर खली ने टोल कर्मी को मारा थप्पड़

Harpreet Singh • LAST UPDATED : July 12, 2022, 3:13 pm IST

इंडिया न्यूज, लुधियाना | The Great Khali : मशहूर रेसलर दलीर राणा खली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें द ग्रेट खली और टोल कर्मियों के बीच बहस हो रही है। वहीं टोल कर्मियों ने खली पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप भी लगाया है। इस बारे में खली का कहना है कि उनकी कार को टोल कर्मियों ने घेर लिया था। खली का कहना है कि टोलकर्मी उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। जिसके बाद टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस की मदद से खली की कार को वहां से निकाला।

फोटो खिंचवाने से मना करने पर मिसबिहेव किया : खली

The Great Khali on Ladowal Toll Plaza
The Great Khali on Ladowal Toll Plaza

मशहूर रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस बारे में खली का कहना है कि जब वह टोल पर पहुंचे तो टोलकर्मी कार में जबरदस्ती घुसकर उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। खली ने कहा कि जब उन्होंने कर्मियों को रोका तो वह उनके साथ मिसबिहेव करने लगे और अपशब्द बोलने लगे। खली ने आगे बताया कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। यह सारा वाकया लाडोवाल टोल प्लाजा पर हुआ।

अपनी एकेडमी चला रहे हैं ग्रेट खली

द ग्रेट खली दुनिया के सबसे तगड़े पहलवानों में से एक हैं। वो मशहूर रेसलिंग कंपीटिशन WWE के चैंपियन भी रह चुके हैं। फिलहाल वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चला रहे हैं। जहां वह युवाओं को रेसलिंग सिखाते हैं। पंजाब में चुनाव से पहले खली ने भाजपा भी ज्वाइन की थी, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

ये भी पढ़ें : कई राज्यों में आफत बनी बारिश, गुजरात व महाराष्ट्र में 140 से ज्यादा लोगों की मौत

ये भी पढ़ें : अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CBSE Results 2024: आज जारी होंगे CBSE बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट, ऐसे करें चेक-Indianews
कुछ इस तरह मनाई Hema Malini-Dharmendra ने शादी की सालगिरह, देखें तस्वीरें -Indianews
Lok Sabha Election: बेटियां हार गई हैं, पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण के बेटे की उम्मीदवारी पर कसा तंज-Indianews
IPL 2024: इस खिलाड़ी की शानदार पारी के बढ़ रहे चर्चे, हर्षा भोगले ने प्लेयर को लेकर एक्स पर कही ये बड़ी बात-Indianews
Lok Sabha Election: राजीव गांधी के बाद से ही अमेठी में कर रहे काम, जानें कौन है कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा?-Indianews
अपने को-एक्टर्स के साथ डेटिंग अफवाहों पर Sonali Bendre ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई -Indianews
Rape Case Against Prajwal Revanna: कर्नाटक सेक्स टेप विवाद, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज- indianews
ADVERTISEMENT