होम / ओडिशा बीजेपी विधायक विष्णु चरण सेठी का 61 साल की उम्र में निधन

ओडिशा बीजेपी विधायक विष्णु चरण सेठी का 61 साल की उम्र में निधन

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 19, 2022, 11:13 am IST

इंडिया न्यूज़, भुवनेश्वर (ओडिशा): वरिष्ठ भाजपा नेता और धामनगर विधायक विष्णु चरण सेठी का सोमवार को 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेठी किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में इलाज चल रहा था। एम्स के अधिकारियों ने कहा, फेफड़ों में संक्रमण के कारण वह पिछले दो महीने से आईसीयू में थे और उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे धामनगर विधायक विष्णु चरण सेठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों के लिए उनके कल्याणकारी कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना और दुख की इस घड़ी में उनकी आत्मा को शांति मिले।

धामनगर निर्वाचन क्षेत्र से बने विधायक

ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने भी विष्णु चरण सेठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक सक्षम विधायक और एक लोकप्रिय राजनेता बताते हुए उनकी शाश्वत शांति की कामना की है। सेठी ओडिशा में एक प्रसिद्ध भाजपा नेता थे। वह पहली बार 2000 में भाजपा के टिकट पर ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे और बाद में 2019 में भद्रक जिले के धामनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने। उन्होंने ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में भी कार्य किया ।

ये भी पढ़ें : CU MMS Case: छात्रों का धरना-प्रदर्शन खत्म, छह दिन बंद रहेगा कैम्पस

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT