होम / आज पैतृक गांव में होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

आज पैतृक गांव में होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : January 14, 2023, 7:19 am IST

संबंधित खबरें

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभासिनी ने ट्वीट कर दी है। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा पार्थिव शरीर

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बड़े भाई पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस यादव ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार घर के पास ही किया जाएगा। दिल्ली से आज शनिवार, 14 जनवरी को सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा। जहां से सड़क मार्ग से पैतृक गांव में लाया जाएगा। बता दें कि शरद यादव के निधन पर बिहार सरकार ने राज्य में शुक्रवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में ली आखिरी सांस

बता दें कि शरद यादव काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीडि़त थे। गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी बेटी ने निधन की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

Also Read: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT