होम / यूक्रेन को यूरोपियन यूनियन से मिलेगी 9 बिलियन यूरो की मदद, जानिए युद्ध के ताजा हालात

यूक्रेन को यूरोपियन यूनियन से मिलेगी 9 बिलियन यूरो की मदद, जानिए युद्ध के ताजा हालात

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : June 25, 2022, 1:06 pm IST

इंडिया न्यूज, Ukraine News (European Union will help Ukraine) 
रूस और यूक्रेन के बीच जंग 5वें महीने में प्रवेश कर गई है। युद्ध में दोनों ही देशों को नुक्सान हो रहा है। हालांकि इस युद्ध में जमीनी स्तर पर यूक्रेन को बहुत नुक्सान झेलना पड़ा है। लेकिन यूक्रेन की सेना भी पलटवार कर रही है। यूक्रेन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने शुक्रवार को रूस के SU-25 एयरक्राफ्ट को मार गिराया है।

यूक्रेनी एयरफोर्स ने बताया कि 24 जून को माइकोलाइव स्थित 79 वें एयर असॉल्ट ब्रिगेड के वायु रक्षा डिवीजन के एक सैनिक ने रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। इससे पहले 22 जून को यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की एक मिसाइल और दो ड्रोन मार गिराए थे।

इस बीच यूक्रेन की मदद के लिए कई देश और संगठन आगे आ रहे हैं। यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन की मदद के लिए 9 बिलियन यूरो यानि कि 578 अरब 10 करोड़ 20 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इसकी घोषणा यूरोपीय परिषद ने शिखर सम्मेलन में की।

शिखर सम्मेलन के बाद पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी ने बताया कि हमने यूक्रेन की मदद का फैसला किया है। 4 महीने से चल रही जंग से यूक्रेन को बहुत नुक्सान हुआ है। यूक्रेन के पास पास डॉक्टरों, टीचर्स, पुलिस, सैनिकों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है।

लुहांस्क के पास यूक्रेनी सेना को घेरने की तैयारी

जानना जरूरी है कि रूस अभी लुहांस्क के पास यूक्रेनी सेना को घेरने और रास्तों को बंद करने के लिए अभियान चला रहा है। हालांकि यूक्रेन की सेना ने लुहांस्क के कुछ इलाकों और खेरसॉन के कुछ इलाकों में रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया।

इस बारे में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सैनिक लुहांस्क के पास यूक्रेनी सेना को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्षेत्र में रूस ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इससे कई गांव तबाह हो गए हैं। इतना ही नहीं, रूस के हवाई हमलों से कई लोगों की मौत हुई है।

लिसिचांस्क शहर पर रूस का कब्जा

यूक्रेन ने बताया कि शुक्रवार को रूसी फौजों ने पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर लिसिचांस्क पर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर, मॉस्को ने भी दावा किया कि लिसिचांस्क शहर पर उनका कब्जा हो गया है। उन्होंने कह कि इस क्षेत्र में 80 विदेशी लड़ाकों समेत करीब 2000 यूकेनी सैनिकों को घेर लिया है।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन ने रूस पर लगाए प्रतिबंधित हथियार प्रयोग करने के आरोप
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT