होम / यूक्रेन ने रूस पर लगाए प्रतिबंधित हथियार प्रयोग करने के आरोप

यूक्रेन ने रूस पर लगाए प्रतिबंधित हथियार प्रयोग करने के आरोप

Sameer Saini • LAST UPDATED : June 24, 2022, 3:29 pm IST

इंडिया न्यूज, Russia Ukraine War Latest Updates: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी को युद्ध की घोषणा की थी। आज दोनों देशों में युद्ध शुरू हुए चार माह बीत चुके हैं। इन चार माह में दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। दोनों देशों द्वारा एक दूसरे की शर्तें न मानने के कारण यह बातचीत बेनतीजा रही। इस युद्ध में जहां रूस ने यूक्रेन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है वहीं यूक्रेन ने भी जवाबी हमले करते हुए रूस को नुकसान पहुंचाया। इन चार माह में रूस ने यूक्रेन पर लगातार हमले बोले हैं।

रूसी सेना ने दागे 30 प्रतिबंधित फास्फोरस बम 

ताजा मामले में यूक्रेन ने रूस पर युद्ध के दौरान प्रतिबंधित फास्फोरस बम प्रयोग करने का आरोप लगाया है। सुमी रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख दिमित्रो झीवित्स्की ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रूसी सेना ने ग्रैड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम से सूमी क्षेत्र में युनाकिवका शहर पर करीब 30 प्रतिबंधित फास्फोरस बम दागे हैं। यह युद्ध के नियमों का उल्लंघन है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की रूस की आलोचना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इस तरह के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि रूस अब युद्ध में प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि युनाकिवकाा शहर पर रूस ने करीब 30 फास्फोरस बम बरसाए जो युद्ध में प्रतिबंधित हैं। उन्होंने कहा कि रूस के इस हमले में हताहत हुए लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस रसातल में तो आप पसर गई- ओपी धनखड़
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें