होम / Farmers Protest in Delhi:दिल्ली में आज एकत्र हुए किसान,अपनी मांगो को लेकर किया कड़ा प्रदर्शन।

Farmers Protest in Delhi:दिल्ली में आज एकत्र हुए किसान,अपनी मांगो को लेकर किया कड़ा प्रदर्शन।

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 22, 2022, 5:44 pm IST

किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत की पंचायत के चलते किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

किसानों ने बेरोजगारी के चलते सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत करी। पुलिस के किए गए इंतजाम के चलते अलग-अलग राज्यों के कई किसान जंतर-मंतर पर पहुंचे और कड़ा प्रदर्शन किया और कुछ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हरियाणा और यूपी से लगती सीमाओं पर भी किसानों को रोका जा रहा था।

प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी बाते।

1. किसानों की प्रमुख मांगें हैं- लखीमपुर खीरी नरसंहार के किसान परिवारों को इंसाफ मिलें। जेलों में बंद किसानों की रिहाई हो। और नरसंहार के मुख्य दोषी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी की जाए।

2. देश में बढ़ती बेरोजगारी की वजह से किसान संघ के साथ कुछ किसान संगठनों ने महापंचायत की ढेरों किसान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर जंतर-मंतर पर पहुंचे.

3. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सहित सभी सीमाओं पर अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया। गाजीपुर सीमा पर कुछ किसानों को गिरफ्तार किया गया और बसों में  भर के ले जाया गया।

4. किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया था। राकेश टिकैत ने महापंचायत में आने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

5. रेलवे ट्रैक, बस स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिस बल की भारी सेना देखी गई।

6. दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक भी जाम हो गया क्योंकि पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच में लगी थी।

7. देश के सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाए। गन्ने की मूल राशि बढ़ाई जाए और गन्ने की मौजूदा राशि का भुगतान तुरन्त किया जाए।

ये भी पढ़े-Ganesh Chaturthi 2022:मुंबई में गणेश चतुर्थी के लिए बीएमसी ने दिए दिशानिर्देश,नियमों का पालन करना आवश्यक।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT