होम / जर्सी के फ्लॉप होने के बाद भी शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए बढ़ाई फीस                            

जर्सी के फ्लॉप होने के बाद भी शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए बढ़ाई फीस                            

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 29, 2022, 1:44 pm IST
इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड  चॉकलेटी हीरो शाह‍िद कपूर ने आज बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। फिल्मो में शाह‍िद हर तरह के रोल में फ‍िट बैठते हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से यह साब‍ित भी कर दिया है। लेक‍िन उनकी पिछली फिल्म जर्सी में एक्टर के बेहतरीन अभ‍िनय के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफ‍िस पर फ्लॉप साबित हुई। बता दे कि फिल्म की कमाई तो नहीं हुई पर खबर है क‍ि शाह‍िद ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

एक्टर ने रखी इतने करोड़ की डिमांड

ताज़ा जानकारी के अनुसार शाह‍िद कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हाई डिमांड रखी है। सूत्र के मुताब‍िक शाह‍िद को किसी डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया था जिसपर एक्टर ने 35 करोड़ फीस की डिमांड रखी। यह फीस उनकी पिछली फिल्म जर्सी से 5 करोड़ रुपये ज्यादा है।
जबक‍ि जर्सी शाह‍िद की फ्लॉप फिल्म बन चुकी है। ऐसे में शाह‍िद को इतनी फीस देना डायरेक्टर के लिए दुव‍िधा का विषय बन गया है। शाह‍िद की जर्सी भले ही फ्लॉप हो गई हो, पर इंडस्ट्री में एक्टर की डिमांड जरूर बढ़ गई है।और जर्सी के बाद शाह‍िद की फीस हाइक से लगता है। एक्टर पर अपनी फिल्म के फ्लॉप होने का कोई असर नहीं पड़ा है।

यूरोप में फैमिली के साथ टाइम बिता रहे है शाह‍िद

 इस वक्त शाह‍िद मीरा राजपूत और बच्चों संग यूरोप टूर का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने स्व‍िट्जरलैंड से कई खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं। अब शाह‍िद और उनकी फैमिली इटली में अपना आगे का टूर एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर को कुछ समय पहले IIFA 2022 में अनन्या पांडे संग डांस परफॉर्मेंस में देखा गया था। उनकी सिजलिंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि दोनों जल्द ही साथ काम करने वाले हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा क‍ि शाह‍िद और अनन्या की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी या नहीं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT