होम / रणबीर कपूर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ आएंगे नजर , मिला नया प्रोजेक्ट

रणबीर कपूर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ आएंगे नजर , मिला नया प्रोजेक्ट

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 26, 2022, 1:31 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) : बी टाउन में कई जोड़ियां बनती और कई बिगड़ जाती है, लेकिन कुछ ऐसी भी होती है जो सब पर अपनी छाप छोड़ जाती है। बता दे की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी उनमे से एक है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद किया करते थे। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी किसी खास मुकाम तक नहीं पहुंच पाई और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हिला कर रख दिया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी ये दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश कर सकती है।

रणबीर और दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए की हां

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को जो फैंस एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बता दे कि दोनों जल्द साथ नजर आ सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी ऐड में साथ नजर आने वाले है। इस विज्ञापन को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले है। आपको बता दें कि ये एक कमर्शियल ऐड बेवरेज ब्रांड एंडोर्समेंट डील है।

लेकिन चाहे जो हो जिन फैंस को इन दोनों को एकबार फिर साथ देखना था उनकी इच्छा पूरी हो जाएगी। रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ ऐड में नजर आने वाले है। अब देखना होगा दोनों क्या कमाल करते है। आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें भी आईं थी कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो करती भी नजर आ सकती हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर नहीं आ रहे है। इस ऐड से पहले कई बार दोनों को साथ देखा गया है। फिल्म ये जवानी है दिवानी से चर्चा में आई ये जोड़ी आखिर बार ये फिल्म तमाशा में नजर आई थी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT