इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश में कोविड-19 के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल की तुलना में हालांकि आज सुबह तक बीते 24 घंटे में नए मामलों में कुछ कमी आई है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में सुबह आठ बजे तक कोरोना के 20,279 नए मामले सामने आए और इस दौरान इस महामारी के कारण 36 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में 18,143 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए। इसके अलावा सक्रिय मामले, यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। कोरोना के एक लाख 52 हजार 200 मरीजों का वर्तमान में देश में इलाज चल रहा है। देश में अब तक 5 लाख 26 हजार 033 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी तरह कोरोना से पीड़ित 4,32,10,522 मरीज ठीक हुए हैं। जहां तक टीकाकरण की बात है, देश में अब तक 2,01,99,33,453 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।
देश में इसी सप्ताह 21 जुलाई को कोविड-19 के 21 हजार 566 नए मामले सामने आए थे। 22 जुलाई को यह आंकड़ा 21 हजार 880 था। इसके बाद कल यानी 23 जुलाई को 21 हजार 411 नए कोविड केस सामने आए थे। आज नए केस 20,279 नए मामले सामने आए यानी कल की तुलना में 1132 कम। कल 67 कोविड मरीजों की मौत हुई थी। आज बीते 24 घंटों में कोविड से 36 लोगों की जान गई है।
ये भी पढ़े : दुनियाभर में मंकीपाक्स के 14,000 मामले, अफ्रीका में 5 की मौत, 70 से अधिक देश चपेट में, वैश्विक आपातकाल घोषित
ये भी पढ़े : चीन की महिला हिमाचल में गिरफ्तार, 2 साल पहले ही खत्म हो गया था वीजा
ये भी पढ़े : अफगानी अभी भी भारत को मानते हैं सबसे अच्छा मित्र, मददगारों की सूची में है 5वां स्थान
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.