होम / सुहागिन करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग के वस्त्र, शुभ फलों की मिलेगी प्राप्ती

सुहागिन करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग के वस्त्र, शुभ फलों की मिलेगी प्राप्ती

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 29, 2022, 4:50 pm IST

Karwa Chauth 2022: – हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत को काफी शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। दिनभर बिना खाए-पिए रहने के बाद शाम को करवा माता की कथा पढ़ने के साथ उनकी पूजा करती है। और उसके फिर चंद्रमा देखने के बाद अपना व्रत खोलती है। बता दें, इस साल ये व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जा रहा है।

इन राशि के अनुसार वस्त्र पहन करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन एक सुहागन सोलह श्रृंगार करके चंद्रदेव की पूजा करती है। माना जाता है कि ऐसा करने शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस व्रत को विधिवत तरीके से करती हैं, तो इस बार ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन महिलाएं राशि के अनुसार, अपने परिधान का चुनाव करें, तो ज्यादा शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार आप किस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें।

 

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इस राशि की महिलाएं लाल या फिर ऑरेंज रंग की साड़ी, लहंगा आदि पहन सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह को हरा रंग काफी पसंद है। इसलिए इस राशि की महिलाएं हरे रंग की आउटफिट्स पहन सकती हैं।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इस राशि की महिलाएं हरे रंग के आउटफिट्स के साथ मैचिंग चूड़ियां पहनें।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा का सफेद रंग है। लेकिन सफेद रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इश राशि के महिलाएं ऐसी साड़ी पहने जिसमें थोड़ा सा कहीं पर सफेद रंग हो।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऊर्जा का प्रतीक सूर्य का शुभ रंग लाल, नारंगी फिर गोल्डन है। ऐसे में इस राशि की महिलाएं इस रंग के परिधान का चुनाव करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि की महिलाएं पीले या फिर हरे रंग के परिधान और चूड़ियों का चुनाव करें, तो शुभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस राशि की महिलाएं सफेद या फिर गोल्डन रंग के परिधान पहनें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इस राशि की महिलाएं लाल रंग के आउटफिट्स का चुनाव करें। इसके साथ ही लाल रंग की चूड़ियां पहनें।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति है। इस राशि की महिलाएं पीले या फिर गोल्डन रंग के साड़ी, लहंगा या फिर शूट पहनें।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इस ग्रह का शुभ रंग रंग नीला है। इसलिए इस राशि की महिलाएं नीला रंग पहने, तो शुभ साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के भी स्वामी शनिदेव है। इसलिए इस राशि के महिलाएं नीले रंग के आउटफिट्स का चुनाव करें।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव है। इसलिए इस राशि की महिलाएं पीले या फिर गोल्डन रंग के आउटफिट्स खरीदें।

 

ये भी पढे़:- Navratri 2022:- व्रत में डाउन हो जाती है एनर्जी तो घर में खुद से बनाकर पिएं ये 5 ड्रिंक्स – India News

लेटेस्ट खबरें