होम / राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं से बढ़ रही है सर्दी, सीजन का सबसे ठंडा रहा बीता दिन

राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं से बढ़ रही है सर्दी, सीजन का सबसे ठंडा रहा बीता दिन

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 17, 2022, 10:08 am IST
Delhi Weather Update: पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से देश की राजधानी दिल्ली में ठंड़ बढ़ती जा रही है। इस बीच दिल्ली में बीते दिन शुक्रवार, 16 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शनिवार, 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा।

20 दिसंबर के बाद इतना रहेगा तापमान

जानकारी दे दें कि 20 दिसंबर के बाद राजधानी दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT