होम / Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी, ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी, ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 29, 2022, 12:55 pm IST

Weather Update: जैसा की आप जानते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है और इसका असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बर्फबारी की वजह से हर दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं कुछ इलाकों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मॉनसूनी हवा चलने की संभावना है। जिसके चलते उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (29 नवंबर) को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में ठंड के साथ आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ सकती है।

मुंबई में कोहरा छाए रहने की उम्मीद

बता दें कि मुंबई में आज कोहरा छाए रहने की उम्मीद है जिसके चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में भी आज धुंध छाई रहेगी, हरियाणा में आज कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा यूपी में भी आज कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Also Read: Gujarat Election 2022: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी ताकत

लेटेस्ट खबरें