होम / कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, शीतलहर और कोहरा छाए रहने की संभावना

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, शीतलहर और कोहरा छाए रहने की संभावना

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 28, 2022, 10:08 am IST

Weather Update: देश में ठंड का कहर बीते दिनों से लगातार जारी है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले तीन से चार दिन तक शीतलहर चलने और कोहरा बने रहने की आशंका है।

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में चल रही तेज सर्द हवाएं दिल्ली, हरियाणा समेत चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त ठंड हो रही है। जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाको में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज 

इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब ,राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इतना ही नहीं अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में शीतलहर चलने की स्थिति बन रही है।

Also Read: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस करेगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, प्रियंका गांधी आगे बढ़ाएंगी पदयात्रा का संदेश

Also Read: कांग्रेस मना रही आज अपना 138वां स्थापना दिवस, देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन, खडगे फहराएंगे झंडा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT