होम / 5 साल बाद दिल्ली में दर्ज हुई सबसे अधिक सर्दी, एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम  

5 साल बाद दिल्ली में दर्ज हुई सबसे अधिक सर्दी, एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम  

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 27, 2022, 8:52 am IST

Weather Update: मौसमी बदलाव होने की वजह से देश में अब हर रोज सर्दी बढ़ने लगी है। बता दें कि शनिवार, 26 नवंबर की सुबह बीते 5 साल में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इससे पहले साल 2017 में 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कई जगहों पर छाया रहा कोहरा

आपको बता दें कि शनिवार को विभिन्न जगहों पर कोहरा छाया रहा। साथ ही ठिठुरन वाली सर्दी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ों पर ज्यादा सर्दी पड़ रही है। इसके अलावा इस समय हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की तरफ है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली-NCR में ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास बढ़ा रही हैं।

एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम  

बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली का मौसम सोमवार से एक बार फिर करवट बदलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं अगले सप्ताह के मध्य से दिन का पारा भी कम होगा। ऐसे में सुबह-शाम के साथ-साथ दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ेगा।

Also Read: पाक पूर्व पीएम का बड़ा एलान, सभी विधानसभाओं से इस्तीफा देगी इमरान खान की पार्टी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Army Air Corps: किंग चार्ल्स ने प्रिंस विलियम को सौंपी सैन्य उपाधि, प्रिंस हैरी के आंखो में आए आंसू -India News
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर 38% मतदान, 35 वर्षों में रिकॉर्ड सबसे अधिक- Indianews
Trump vs Biden: जो बिडेन को ट्रंप ने 5 राज्यों में पछाड़ा, ताजा सर्वेक्षण से चला पता -India News
Sushil Modi Death: छात्र राजनीति, डिप्टी सीएम…, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का कैसा रहा जीवन का सफर- Indianews
Indonesia volcano erupts: इंडोनेशिया का इबू ज्वालामुखी फटा, 5 किमी ऊंचा दिखा राख का बादल- Indianews
Prince William: प्रिंस विलियम ने भरा अपाचे हेलीकॉप्टर में उड़ान, किंग चार्ल्स ने सौंपी कमान -India News
Russia-Ukraine: यूक्रेन की फर्स्ट लेडी और विदेश मंत्री ने सर्बिया का किया दौरा, रूस से तल्खियां कम होने की संभावना- Indianews
ADVERTISEMENT