होम / उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी विस चुनाव लड़ने की अटकलें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी विस चुनाव लड़ने की अटकलें

India News Editor • LAST UPDATED : September 8, 2021, 10:06 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की पुष्टि राज्यपाल के सचिव बीके संत ने की है। बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके इस्तीफा की चर्चाएं होने लगी थीं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रानी मौर्य 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। बेबी रानी मौर्य को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें हैं। उनके बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है। मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं। तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं।

लेटेस्ट खबरें