इंडिया न्यूज, देहरादून:
मंगलवार शाम को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने अपनी पाला बदल लिया है। उन्होंने आप छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। कोठियाल के साथ उनके करीब 150 समर्थकों ने भी भाजपा में एंट्री मार ली है। विधानसभा चुनाव 2022 कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कर्नल कोठियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। पार्टी में आने के बाद उन्होंने कहा कि “आप ज्वाइन करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में जीत होगी।”
कर्नल कोठियाल के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय सहित उनके समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में पिछले हफ्ते बुधवार को आप से इस्तीफा दिया था। कोठियाल का कहना है कि “प्रदेश के पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित युवाओं की भावनाओं के चलते उन्होंने आप से इस्तीफा दिया था।”
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि “पूरे देश में आम आदमी पार्टी का सफाया होगा। इसकी शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से हो गई है। कर्नल कोठियाल के भाजपा ज्वाइन करने पर सीएम धामी बोले की कर्नल के ज्वाइन करने से प्रदेश के पूर्व सैनिकों का सम्मान हुआ है। पूर्व सैनिकों समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तराखंड सरकार वचनबद्ध है।”
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : जानिए कुतुब मीनार का इतिहास और विवाद क्या है?
ये भी पढ़ें : ज्यादा धूप आंखों के लिए नुकसानदायक, इस तरह करें देखभाल