रायपुर, छत्तीसगढ़। शनिवार को खेले गए भारत- न्यूजीलैंड मुकाबले के बीच कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की बैटिंग के दौरान एक बच्चा बीच मैदान में दौड़कर रोहित शर्मा को गले लगा लिया। यह बच्चा क्रिकेटर रोहित शर्मा का क्रेजी फैन बताया जा रहा है। वाकया दूसरी पारी के 10 वें ओवर की है जब दर्शक दीर्धा से निकलकर एक 10-12 साल का बच्चा मैच के बीच मैदान में रोहित शर्मा की ओर दौड़ने लगा। पास जाकर बच्चा रोहित के गले से लिपट गया। हालांकि इसके फौरन बाद सुरक्षाकर्मियों ने बच्चे को मैदान से बाहर निकाला। यह हाल के दिनों में दूसरी बार है जब कोई फैन खिलाड़ियों से मिलने मैदान के बीच दौड़ गया। इससे पहले बांग्लादेश के साथ मुकाबले में विराट कोहली से मिलने एक फैन बीच मैदान में घुस गया, और जाकर पैर छूने लगा।
Moment of the day 😍♥️#RohitSharma || @ImRo45 pic.twitter.com/osrd1n3GMZ
— ᴊᴀɢᴅɪꜱʜ ɢᴀᴜʀ🇮🇳 (Fan Account) (@jagdish_ro45) January 21, 2023
शनिवार के मुकाबले के दौरान टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा टीम की च्वाइस को ही भूल गए। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है ‘शायद मैच के बाद वडापाव खाने के बारे में सोच रहे होंगे’। एक अन्य यूजर्स ने लिखा ‘वह लेथम के दिमाग को पढ़ रहा था, तुम लोग नहीं समझोगे’। इस तरह की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है।
Rohit Sharma forgets the team's decision after winning the toss. 😂 pic.twitter.com/FsAOyXnQZI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 21, 2023
बीते मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के उपर आसान जीत हासिल कर श्रृखंला को नाम कर लिया है। 109 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 21 वें में चौके के साथ जीत हासिल की। भारत की ओर कप्तान रोहित शर्मा ने 51 और शुभमन गिल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। अगला मुकाबला 24 जनवरी को मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाना है। उसके बाद तीन मैचों की टी-20 श्रृखंला की शुरुआत 27 जनवरी से शुरू हो जाएगी।