होम / अदाणी-हिंडनबर्ग मामला: "भारत के साथ शर्त न लगाएं" महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने वैश्विक मीडिया को दी चेतावनी

अदाणी-हिंडनबर्ग मामला: "भारत के साथ शर्त न लगाएं" महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने वैश्विक मीडिया को दी चेतावनी

Suman Saurabh • LAST UPDATED : February 4, 2023, 7:30 pm IST

Adani-Hindenburg Row : देश के बडे़ उद्योगपतियो में शुमार महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चल रहे अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर प्रतिक्रिया दी है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर वैश्विक मीडिया को भारत से शर्त न लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने आगे लिखा है कि वैश्विक मीडिया अनुमान लगा रहा है कि क्या व्यापार क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियाँ वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की भारत की महत्वाकांक्षाओं को विफल कर देंगी। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने भूकंप, सूखा, मंदी, युद्ध, आतंकवादी हमलों के बीच देश को बनते देखा है। मैं बस इतना ही कहूंगा कि कभी भी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ।

 

गौरतलब है कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने मौजूदा स्थिति और इकॉनमिक सुपरपॉवर बनने के भारत के उद्देश्य के को लेकर जारी बहस पर अपनी राय साझा की। यह गौतम अडानी और उनके समूह अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चल रहे विवाद के बीच आया है, जो वर्तमान में पिछले कुछ दिनों से अपने गिरते बाजार मूल्य से जूझ रहा है। 

 

उल्लेखनीय है कि बीते 24 जनवरी को अंतराष्ट्रीय आर्थिक रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह से 88 सवालों से सजे एक रिपोर्ट पेश किया है। जिसमें उन्होंने अदाणी समूह पर धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया है। रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अडानी के शेयरों में चल रही गिरावट ने भारत को दुनिया की शीर्ष पांच सबसे बड़ी इक्विटी बाजार सूची से बाहर कर दिया है। यही नहीं ब्लूमबर्ग के अनुसार, गिरावट जारी रहने की उम्मीद है और भारत के इस सूची में और नीचे खिसकने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
BSF Recruitment 2024 Notification: BSF में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन, निकली बंपर भर्ती- Indianews
Iraq: इराक में आतंकवाद के 11 दोषियों को दी गई फांसी, पर क्यों एमनेस्टी इंटरनेशनल ने की निंदा?- Indianews
Pakistan: गर्लफ्रेंड का बर्गर खा गया दोस्त, तो शख्स हुआ इतना नाराज कि कर दी हत्या- Indianews
Iran: ईरान लगातार बढ़ा रहा यूरेनियम भंडार, IAEA प्रमुख ने जताई चिंता- Indianews
H-1B visa: कनाडा में काम करने के लिए क्यों आकर्षित हो रहे विदेशी छात्र, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा- Indianews
Britain: धोखा दे शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट पर खाया एक लाख रुपये का खाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
ADVERTISEMENT