होम / दिल्ली-एनसीआर, आसपास व हरियाणा-चंडीगढ़ में जोरदार बारिश

दिल्ली-एनसीआर, आसपास व हरियाणा-चंडीगढ़ में जोरदार बारिश

Vir Singh • LAST UPDATED : June 30, 2022, 2:27 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। नोएडा, गुरुग्राम में भी सुबह से बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज 6-7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कम होगा।

यह मानसून की बारिश, 4 जुलाई तक ऐसे ही बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यह मानसून की बारिश है। चार जुलाई तक ऐसे ही बारिश की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से इस दौरान हवाएं भी चलेंगी। आज सुबह से ही दिल्ली व एनसीआर, आसपास व हरियाणा-पंजाब के अधिकतर इलाकों में बादल छाए थे और थोड़ी देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण खासकर दोपहिया वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसून को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं

दिल्ली में मानसून को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह कहा जा रहा है कि आज यह कल मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में ऐसे ही बारिश की संभावना जताई है। चार जुलाई को भारी बरसात के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।

यूपी, उत्तराखंड व आसपास के राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में अब भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज या कल मानसून आज सकता है। वहीं यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आज के लिए रेड रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के लिए कल तक व हिमाचल प्रदेश के लिए आज तक बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी है।

पंजाब व राजस्थान में कल आंधी-तूफान व भारी बारिश की संभावना

पंजाब में कल आंधी तूफान व बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में आज आंधी तूफान आने की आशंका है। इसी साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं इस दौरान चल सकती हैं। राजस्थान में भी कल भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में खत्म होने वाला है मानसूनी फुहारों का इंतजार, तापमान 6 डिग्री तक कम होने के आसार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें