होम / वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, फिर मवेशी से हुई टक्कर

वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, फिर मवेशी से हुई टक्कर

Naresh Kumar • LAST UPDATED : October 29, 2022, 7:30 pm IST
  • गुजरात के वलसाड़ में अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली न्यूज। Vande Bharat Express: देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जाते हुए सुबह करीब आठ बजकर 17 मिनट पर एक पशु के ट्रेन के आगे आने के कारण यह हादसा हुआ। इसका अगला हिस्सा टूट गया है। इसी महीने चौथी बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे व गड़बड़ी का शिकार हुई है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 17 मिनटर पर हादसा गुजरात के वलसाड़ में अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ। इसके तुरंत बाद ट्रेन में पानी की आपूर्ति में रुकावट आ गई और यह करीब 26 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।

सुमित ठाकुर के अनुसार हादसे में पुश की मौत हो गई सभी यात्री सुरक्षित हैं। ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूटने के अलावा ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था। इस समय देश में चार रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। पीएम नवंबर में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देने वाले हैं।

यह चेन्नई-मैसुरु-बेंगलुरु के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन अभी चार रूटों पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा, गुजरात के गांधीनगर से मुंबई इसी महीने पीएम मोदी ने हिमाचल के ऊना से नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया था।

इसी महीने दो बार हादसा, एक बार तकनीकी खराबी आई

गौरतलब है कि इसी महीने वंदे भारत एक्सप्रेस दो बार हादसाग्रस्त और एक बार इसमें तकनीकी खराबी आ चुकी है। छह अक्टूबर को भी वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भैंसों के एक झुंड से टकरा गई थी। इसमें भी ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था और हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई थी।

सात अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर मार्ग पर गांधीनगर से जाते समय वडोदरा खंड में आनंद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे गाय आ गई थी। तब ट्रेन के आगे के हिस्से में मामूली डेंट पड़ा था।

इसके अलावा आठ अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक तकनीकी खराबी के कारण इसके पहिए जाम हो गए थे। ट्रेन करीब पांच घंटे खुर्जा स्टेशन पर रुकी रही और इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से भेजा गया था।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT