होम / यदि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया या तीन पहिया वाहन दौड़ते पाए गए तो होंगे सीज, 20 हजार जुर्माना

यदि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया या तीन पहिया वाहन दौड़ते पाए गए तो होंगे सीज, 20 हजार जुर्माना

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 5, 2022, 11:57 pm IST

इंडिया न्यूज, Ghaziabad News। Delhi Meerut Expressway : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। यदि डीएमई पर दो पहिया या तीन पहिया वाहन चले तो उन्हें सीज किया जाएगा और 20 हजार रुपये तक जुर्माना वसूल किया जाएगा।

यातायात और सिविल पुलिस रखेगी निगरानी

आपकों बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर संज्ञान लेकर एसएसपी मुनिराज ने इस संबंध में एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा को निर्देश दिया है। यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर नो एंट्री में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए लगाया जाएगा।

इन चार स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यूपी गेट, एबीइएस कालेज के सामने, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने और भोजपुर से दो पहिया व तीन पहिया वाहन चढ़ते हैं। इन चारों स्थानों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

चौकी प्रभारी व थाना पुलिस भी करेगी यातायात पुलिस का सहयोग

यातायात पुलिस के सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी व थाना पुलिस को भी लगाया जाएगा। सुबह आठ से 10 व रात आठ से 10 बजे तक सिविल पुलिस भी यातायात पुलिस का सहयोग करेगी जबकि यातायात पुलिस को समय-समय पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात कर कार्रवाई कराई जाएगी।

दिल्ली से आने वाले दो और तीन पहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से भी दो पहिया व तीन पहिया वाहन आते हैं। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी सहयोग मांगा है। दिल्ली पुलिस से कहा गया है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले दो पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इन वाहनों को दिल्ली से ही रोका जाए।

नो एंट्री के उल्लंघन का काटा जाएगा चालान

इसके अलावा एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया व तीन पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री है। ऐसे में यदि किसी भी दो या तीन पहिया वाहन चालक के द्वारा नियम का उल्लंघन किया जाता है तो नो-एंट्री नियम के तहत चालान काटा जाएगा। आपको बता दें कि नो एंट्री में चालान का जुर्माना 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही वाहनों को सीज भी किया जाएगा।

ऐसे वाहनों को रोकने के लिए की जाएगी कड़ी कार्रवाई : एसएसपी मुनिराज

गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज ने बताया कि डीएमई पर चलने वाले दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को रोकने के लिए अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों को सीज किया जाएगा। इस संबंध में एसपी यातायात को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : एक देश, एक संविधान, एक झंडा, हर घर तिरंगा : कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़े : तुष्टिकरण की नीति न देश के लिए अच्छी न कांग्रेस, अमित शाह ने काले कपड़ों में प्रदर्शन की नीति को राम मंदिर से जोड़ा

ये भी पढ़े : चीनी नागरिकों को वीजा देने के मामले में ईडी ने तमिलनाडु में मारे छापे

ये भी पढ़े : देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

ये भी पढ़े : टीनू वर्मा ने जब सैफ अली खान को मारा थप्पड, गैर-पेशेवर होने पर कही ये बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT