होम / अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Vir Singh • LAST UPDATED : July 21, 2022, 10:29 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ हैं और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं नदी का पानी पीने से अचानक की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि इसकी अभी किसी ने आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं की है। यह भी जानकारी है आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना है।

जानिए क्या कहते हैं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान कल सारा दिन मीटिंगें करते रहे हैं और वह बीमार नहीं हैं। सीएम के निकटवर्ती सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि सीएम मान दो दिन से दिल्ली में हैं और उन्हें वहां किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दो दिन पहले दिल्ली गए थे सीएम वहां अचानक पेट में दर्ज हुआ

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को भगवंत मान के पेट में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और मेडिसन व गैस्ट्रो के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सीएम दो दिन पहले दिल्ली गए थे। वहां तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काली बेईं नदी की सफाई की 22वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए थे मान

उधर जानकारों के अनुसार 17 जुलाई को काली बेईं नदी की सफाई की 22वीं वर्षगांठ थी और उस दौरान सुल्तानपुर लोधी में आयोजित एक समारोह में सीएम भगवंत मान ने नदी का पानी पिया था।

बेईं की सफाई करवाने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दावा किया था कि नदी को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है और पहले की तरह पवित्र है। वहीं जानकारों बताते हैं कि कई इलाकों से सीवरेज का पानी अब भी नदी में मिलता होता है जिसके कारण यह पीने लायक नहीं है। यह पानी को पीने के कारण ही सीएम को पेट में संक्रमण हुआ है।

ये भी पढ़े : देश को आज मिलेंगे 15वें राष्ट्रपति, नतीजे से पहले जीत के जश्न की तैयारी

ये भी पढ़े : नेशनल हेराल्ड केस: आज ईडी के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस करेगी देशव्यापी विरोध

ये भी पढ़े : 5 घंटे की मुठभेड़ के बाद 2 गैंगस्टर ढेर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या मेें शामिल बताए जा रहे हैं दोनों

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT