होम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब डेढ़ घंटे तक भाषण देकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब डेढ़ घंटे तक भाषण देकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Vir Singh • LAST UPDATED : August 15, 2022, 12:17 pm IST

इंडिया न्यूज, न्यूज दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश आजादी के रंग में रंगा दिखा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का इस बार लगातार नौवां भाषण था। वह 2014 में सत्ता पर आसीन हुए थे और उसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर लगातार लाल किले से वही तिरंगा फहरा रहे हैं। इस बार उन्होंने 15 अगस्त पर लाल किले से लगभग डेढ़ घंटे तक भाषणा दिया जो अब तक का सबसे लंबा है।

पीएम ने इस बार लाल किले से इतने टाइम दिया भाषण

पीएम मोदी ने 2016 में 15 अगस्त को 94 मिनट तक भाषण दिया था। वहीं इस बार उन्होंने एक घंटे 24 मिनट और 4 सेकेंड तक देश को संबोधित कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहली बार 2014 में मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर दिए भाषण की अवधि 65 मिनट थी। 2015 में 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले में उनका भाषण 88 मिनट, 2016 में 94 मिनट, 2017 में 56 मिनट, 2018 में 83 मिनट और 2019 में 92 मिनट रहा था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं मोदी

पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू का आजादी पर दिए भाषण का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं। पंडित नेहरू ने देश की आजादी के मौके पर वर्ष 1947 में 72 मिनट तक देश को संबोधित किया था। वहीं मोदी का 2015 लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण की अवधि 88 मिनट रही थी। इस तरह उसी साल पीएम ने पंडित नेहरू के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

देश के हर कोने में मनाया जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज अंग्रेजी हुकूमत से अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे का जश्न मना रहा है। देश के पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिम व उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने-कोने में लोग ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं। देश का हर छोटे से बड़ा नागरिक केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का हिस्सा बना है और जश्न मना रहा है।

ये भी पढ़े :  तिरंगा देश की शान, हर नागरिक करे इसका सम्मान : कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़े : पीएम का नया नारा, ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर आज लाल किले से नौवीं बार फहराया तिरंगा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT