होम / India News Manch पर बोले मनोज तिवारी 'रिंकिया के पापा' पर डांस करना सबका अधिकार

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी 'रिंकिया के पापा' पर डांस करना सबका अधिकार

Roshan Kumar • LAST UPDATED : December 22, 2022, 3:38 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, manoj tiwari in india news manch): इंडिया न्यूज़ मंच पर मनोज तिवारी ने कहा की नरेंद्र मोदी को देश समस्याओं की जानकरी है। उसका निदान कैसा होगा इसके लिए वह प्रयास कर रहे है।

उन्होंने कहा की मैं विनम्रता में विश्वास रखता है। कोई मुद्दा आएगा तो बोलना पड़ेगा लेकिन मर्यादा में रहा कर हम लोग बात करते है।

रिंकिया के पापा बजाना सबका अधिकार

एमसीडी के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करने पर उन्होंने कहा की यह सबका अधिकार है, जब मैंने गाना गा दिया है तो इससे कोई भी बजा सकता है। उन्होंने कहा की मोदी जी जिस सकारात्मकता से काम कर रहे है उसमे सोच में अब बदलाव लाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमने अपने लोकसभा क्षेत्र में तीन केन्दीय विद्यालय बनवाया उसमे अरिवंद केजीरवाल पानी का कनेक्शन नही होने दे रहे है। एक कनेक्शन के लिए दो करोड़ रूपया मांग रहे है यह कहा से शिक्षा की भलाई की बात हुई।

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुई उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 15 से 20 स्कूल का बिल्डिंग बनाया। ग्राउंड भी खत्म कर दिया। कहा था 500 स्कूल बनाएंगे अब क्लासरूम बना रहे है। वह भी जो तय रेट है उससे ज्यादा दाम पर। इसपर दिल्ली की जनता जागेगी जरूर।

शराब नीति पर साधा निशाना

शराब नीति पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के शराब व्यपारियों का 144 करोड़ रुपये का फीस माफ़ कर दिया। पहले शराब से दिल्ली सरकार को फ़ायदा मिलता था। नई शराब नीति से सरकार को नही व्यपारी को फ़ायदा हो रहा था। दिल्ली की स्थिति ठीक करने के लिए नियत चाहिए।

यमुना की सफाई पर उन्होंने कहा की ऐसा नही है की यमुना दिल्ली में हर जगह गन्दी है। आप मेरे लोकसभा क्षेत्र में चलिए आपको यमुना में डुबकी लगवा कर लाएंगे। वज़ीरावाद बराज के पास वाटर स्पोर्ट हो रहा है।

अरविन्द केरजीवाल ने दिल्ली को खून के आंसू रुलाया है। हम लोग यहाँ बैठ कर दिल्ली की दुर्दशा का अंदाज़ा नही लगा सकते है। मैं हमेश अरविन्द केजरीवाल से कहता हूँ की चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की जनता का सेवा करने की जरुरत है लेकिन उनके मंत्री रेप के आरोपी से जेल में सेवा करवा रहे है। यह दिल्ली का दुर्भाग्य है।

लेटेस्ट खबरें