इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Lalu yadav video after operation): ऑपरेशन के बाद पहली बार लालू यादव का वीडियो सामने आया जिसमे लालू यादव ने सबका धन्यवाद किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल सिंगापूर मे सफल रहा। उसके बाद लालू यादव को ऑपरेशन थिएटर से ICU में शिफ्ट किया गया था।
आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!
आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है! 🙏#LaluPrasadYadav @laluprasadrjd pic.twitter.com/PL1ZY9UVaP— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 6, 2022
हालांकि कल ही लालू यादव को होश आ गया था और वो पूरी तरह से स्वस्थ है। लालू ने इशारे से सबका धन्यवाद किया। वीडियो लालू यादव कि बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
लालू यादव ने बेटी रोहिणी ने उन्हें किडनी दान में दिया है। ऑपरेशन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव ने छोटे बेटे तेजश्वी यादव ने ट्वीट करके कहा था की “पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।”