होम / Jakarta Mosque Fire: जकार्ता की जामी मस्जिद में भीषण आग, देखते ही देखते विशालकाय गुंबद हुआ ढ़ेर

Jakarta Mosque Fire: जकार्ता की जामी मस्जिद में भीषण आग, देखते ही देखते विशालकाय गुंबद हुआ ढ़ेर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 20, 2022, 10:50 am IST

Jakarta Mosque Fire: उत्तरी जकार्ता स्थित जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में बीते दिन बुधवार को भीषण आग लग गई। इस कारण विशालकाय गुंबद नीचे गिर गया। मस्जिद इस्लामिक अध्ययन तथा विकास पर थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक केंद्र से संबंधित भवन परिसर में स्थित है। फिलहाल इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह पता लगाने कि कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मस्जिद की मरम्मत का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है।

सामने आया घटना की वीडियो

सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक नाटकीय सोशल मीडिया फुटेज में मस्जिद का गुंबद गिरते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। इंडोनेशिया मीडिया ने मामले में बात करते हुए बताया है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को आग लगने के बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद न्यूनतम दस दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

पता नहीं चली आग लगने की वजह

इस वीडियो में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलते साफ नजर आ रहा है। अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि जिस दौरान आग लगी उस समय इस्लामिक सेंटर के मरम्मत का काम चल रहा था।

Also Read: मुंबई को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT