होम / 'सर तन से जुदा' नारे वाली वीडियो पोस्ट करने वाला इनफ्लुएंसर कशफ गिरफ्तार

'सर तन से जुदा' नारे वाली वीडियो पोस्ट करने वाला इनफ्लुएंसर कशफ गिरफ्तार

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 25, 2022, 7:08 pm IST

इंडिया न्यूज, Hyderabad News। Influencer Kashf Arrested : पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ नारे का समर्थन करने वाले इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दाहु कशफ को पुलिस ने आज हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है।

बता दें कि टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगे थे। इसमें कशफ भी मौजूद थे।

टी राजा सिंह को आज दोबार फिर किया गया गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। उनको पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उनको जमानत मिल गई थी।

इस जमानत का भी काफी विरोध हुआ था। जिसके बाद आज पुलिस ने राजा को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब हुई गिरफ्तारी का पैगंबर विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। जानकारी मिली है कि यह गिरफ्तारी मार्च और अप्रैल में राजा के खिलाफ दर्ज केस में हुई है।

कशफ के खिलाफ दर्ज करवाई गई थी एफआईआर दर्ज

इनफ्लुएंसर कशफ के खिलाफ हैदराबाद में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि अब जल्द कशफ को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्यों किया गया इनफ्लुएंसर कशफ को गिरफ्तार?

सोमवार को कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें ‘सर तन से जुदा’ नारे लग रहे थे। कशफ यहां लोगों से टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे थे। यह प्रदर्शन हैदराबाद में साउथ जोन के डीसीपी आॅफिस के बाहर हो रहा था।

ये भी पढ़ें : सोनाली फोगाट डेथ केस : हत्या की धारा दर्ज, पीए सुधीर व सुखविंदर पर 302

ये भी पढ़ें : पैगंबर पर टिप्पणी मामले में दो दिन पहले बेल पर आए भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा दोबारा गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : दुनिया में पहला ऐसा मरीज जिसे एक साथ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV हुआ, टूर पर गया था स्पेन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT