होम / Himachal Cabinet Expansion: 7 मंत्रीयों ने लिया शपथ, सीएम और डिप्टी सीएम मिलाकर अब सरकार में 9 मंत्री

Himachal Cabinet Expansion: 7 मंत्रीयों ने लिया शपथ, सीएम और डिप्टी सीएम मिलाकर अब सरकार में 9 मंत्री

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 8, 2023, 6:50 pm IST

तो आखिरकार चुनाव जीतने के चार हफ्तों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। आज 7 मंत्रीयों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही सीएम और डिप्टी सीएम को मिलाकर कुल 12 में से 9 मंत्रीयों ने अपना पद भार संभाल लिया है। नौ मंत्रियों में से पांच शिमला संसदीय क्षेत्र से, दो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से और एक-एक कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में नवनियुक्त मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री विरभद्र सिंह और वर्तमान में हिमाचल में कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रियों में शिलाई से छह बार विधायक रहे हर्षवर्धन चौहान, कसुम्प्टी से तीन बार विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार विधायक रहे रोहित ठाकुर मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में विभिन्न क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने में विफल रही है।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT