होम / Health Tips: ठंड में मूंगफली खाने में क्यों आता है मजा? जानिए मूंगफली के फायदे

Health Tips: ठंड में मूंगफली खाने में क्यों आता है मजा? जानिए मूंगफली के फायदे

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 21, 2023, 11:04 pm IST

Health Tips (Peanuts contain almost all the elements that are found in almonds) : मूंगफली खाने से शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

अभी हाल ही में आप सबने लोहड़ी का त्योहार जरूर मनाया होगा। इसमें लोग आग में मूंगफली, गजक, रेवड़ी और तिल डालते है और मजे करते है। दरअसल मूंगफली का जो सौंघापन होता है वह लोगों को काफी पसंद आता है खासकर जब मूंगफली गर्म हो इसीलिए ठंड में मूंगफली कि मांग बढ़ जाती है क्योंकि इसे खाने में बड़ा मजा आता है और टाइम पास भी हो जाता है साथ-साथ मूंगफली से शरीर पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दे मूंगफली स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। मूंगफली में कई ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद लाभदायक बना देते हैं। मूंगफली में लगभग वो सभी तत्व मौजूद होते हैं, जो बादाम में पाए जाते हैं।

क्या है हेल्थ बेनिफिट्स

  1. आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन हर रोज मूंगफली खाने से आपके फेफड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही साथ मूंगफली आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करती है और खांसी को रोकने में भी सहायता करती है।
  2. मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही इसमें कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत देते हैं।
  3. मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी आपका सही बना रहेगा। नियमित रूप से मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
  4. मूंगफली के अंदर प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  5. मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है। मूंगफली एक सम्पूर्ण प्राकृतिक और सस्ता ड्राइफ्रूट है।
  6. मूंगफली खाने से कुछ कैंसर के खतरे को रोका या कम किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ई सामग्री होती है और यह रेस्वेराट्रोल का एक बढ़िया स्रोत है।
  7. मूंगफली वजन घटाने के लिए बढ़िया स्नैक्स है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर होता है। ये दोनों पोषक तत्व वज कंट्रोल करने के लिए कारगर हैं। यह ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।
  8. मूंगफली में मैंगनीज, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
Crime News: युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए मंगवाया बर्गर, दोस्त के खा जाने पर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT