MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. लोग बड़ी तादाद में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. क्या युवा, क्या बुजुर्ग, हर किसी में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है. एमसीडी निकाय चुनाव में 250 वार्ड से कुल 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दिल्ली में 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जिनमें पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95,458 है. दिल्ली नगर निगम दुनिया के सबसे बड़े निकायों में से एक है. ऐसे में चलिए देखते हैं अब तक किन बड़े दिग्गजों ने वोट डाला।
केंद्रीय मंत्री श्री @HardeepSPuri ने निगम चुनावों हेतु मतदान किया। pic.twitter.com/XkIOIKFzbj
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2022
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पत्नी पत्नी नताशा गंभीर के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर में बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
सांसद श्री @GautamGambhir ने निगम चुनाव हेतु अपने मत का प्रयोग किया। pic.twitter.com/9raHyNd42o
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2022
सांसद मनोज तीवारी ने भी अपने मत का प्रयोग कर मतदान किया।
सांसद श्री @ManojTiwariMP और विधायक श्री @AjayMahawarBJP ने निगम चुनाव हेतु अपने मत का प्रयोग किया। pic.twitter.com/XNZpluV2q4
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।#MCDElections2022 pic.twitter.com/gZSM7ZrWTj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
LOP श्री @RamvirBidhuri ने निगम चुनाव हेतु अपने मत का प्रयोग किया। pic.twitter.com/tkbQOiftQM
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2022