होम / एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ, भाजपा सहित कई दलों का समर्थन मिला

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ, भाजपा सहित कई दलों का समर्थन मिला

Naresh Kumar • LAST UPDATED : June 30, 2022, 5:47 pm IST

इंडिया न्यूज, Maharashtra News। New CM of Maharashtra : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद एक प्रेस वार्ता में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि वे शाम साढ़े सात बजे पद की शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा कि हिन्दुत्व के नाम भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। वे नई सरकार में नहीं होंगे। यानी वे मंत्री नहीं बनेंगे।

एकनाथ शिंदे गुट, भाजपा और कुछ छोटे दल मिलकर बनाएंगे सरकार

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि उद्धवजी के इस्तीफा देने के बाद अब राज्य को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत है। सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक सरकार आएगी ऐसा मैंने पहले ही कहा था, इसलिए आज शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट, भाजपा और कुछ छोटे दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है। एकनाथ शिंदे को भाजपा समर्थन देगी। आज शाम साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। मैं खुद कैबिनेट से बाहर रहूंगा। शिंदे को शिवसेना का समर्थन है।

महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री हैं जेल में

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री जेल में हैं। महाविकास अघाड़ी ने 2019 में जनादेश का अपमान किया था। एक तरफ बाला साहेब ठाकरे ने दाउद का विरोध किया दूसरी तरफ दाउद से जुड़े मंत्री को जेल जाने के बाद भी मंत्रिमंडल से निकाला नहीं गया।

वहीं सरकार ने जाते समय औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला लिया, जिसका कोई आधार नहीं है। यह फैसला अब नई सरकार को लेना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस, एनसीपी के साथ नहीं।

शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार को लेकर चर्चा

मिली जानकारी अनुसार शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिंदे गुट के समक्ष 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

वहीं एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पर लिखा है कि जब पाप हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है। फिर जीवन में कमल खिलता है।

दो साल पहले बीएमसी ने कंगना रनोट के मुंबई के पाली हिल स्थित आफिस के कई हिस्सों को अवैध करार देते हुए तोड़ दिया था। वहीं अगर उस समय की बात करें तो बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद कंगना ने कहा था कि आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में खत्म होने वाला है मानसूनी फुहारों का इंतजार, तापमान 6 डिग्री तक कम होने के आसार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Britain: धोखा दे शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट पर खाया एक लाख रुपये का खाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
Supreme Court: ‘पति का पत्नी की संपत्ति पर कोई नियंत्रण नहीं’, SC का बड़ा फैसला- Indianews
Delhi Mayoral Polls: 26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित, जानें वजह- Indianews
सत्ता में आने के लिए बड़ा रोल निभाएगा दूसरा चरण, समझिए हर सीट का सियासी समीकरण
Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
ADVERTISEMENT