होम / भारत जोड़ो यात्रा में धक्का-मुक्की, गिरे दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा में धक्का-मुक्की, गिरे दिग्विजय सिंह

Roshan Kumar • LAST UPDATED : November 26, 2022, 1:09 pm IST

इंडिया न्यूज़ (भोपाल, Digvijay singh falls down during rush in bharat jodo yatra): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है।

सुबह छह बजे राहुल की यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का गांव से शुरू हुई। करीब सात बजे बड़वाह पहुंची। एक टी ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे बढ़ी, तो राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए।

इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।

उल्लेखनीय है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा खरगोन जिले के मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करेंगे।

इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gyanvapi: ज्ञानवापी मामले में फैसला सुनाने वाले जज को आया इंटरनेशनल कॉल, दिया मौत की धमकी
मुफ्त डोसा, रैपिडो यात्रा और बीयर सहित कई चीजों पर छूट, बेंगलुरू में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया ऐलान
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस घोषणापत्र विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानें क्या कहा
Priyanka Chopra के प्रोडक्शन हाउस में बनी Women Of My Billion का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज -Indianews
Lok Sabha Election 2024: चुनावी मौसम में बढ़ी बीयर की तस्करी, दिल्ली में मिली दोगुनी बोतलें-Indianews
आज Dipak Chauhan की दुल्हन बनेंगी Arti Singh, मुंबई के इस्कॉन मंदिर में लेंगे सात फेरे -Indianews
Jio के इस प्लान से बिगाड़ेगा Netflix और Amazon Prime का खेल! लेकर आया सबसे सस्ता OTT प्लान
ADVERTISEMENT