होम / दुमका की मारुति कुमारी ने तोड़ा दम, शादी से मना करने पर युवक ने पेट्रोल डाल लगा दी थी आग

दुमका की मारुति कुमारी ने तोड़ा दम, शादी से मना करने पर युवक ने पेट्रोल डाल लगा दी थी आग

Naresh Kumar • LAST UPDATED : October 7, 2022, 6:42 pm IST

इंडिया न्यूज, Ranchi News। Girl Burnt In Dumka Jharkhand: झारखंड के दुमका में शादी करने से मना करने पर पेट्रोल छिड़क जलाई गई युवती ने शुक्रवार को दम तौड़ दिया है। पीड़िता को रिम्स के लिए रेफर किया गया था लेकिन वहां पहुंचते ही युवती की मौत हो गई। बता दें कि जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया था। आरोपी युवक राजेश राउत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने परिवार को 10 लाख की मदद देने का  किया ऐलान

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारुति की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि झारखंड के दुमका में ही पिछले दिनों एक और लड़की को इसी तरह शाहरुख नाम के आरोपी ने शादी से इनकार पर जलाकर मार डाला था।

पहले था प्रेम प्रसंग फिर हो गया था ब्रेकअप

सूत्रों के मुताबिक राजेश और मारुति के बीच पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है।

शादी का दबाव बनाया जा रहा था पीड़िता पर

इसके बाद भी वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे मारुति के नाना के घर में ही पेट्रोल डाल जला दिया। गंभीर रूप से घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था।

सीएम ने ट्वीट कर किया मदद का ऐलान

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि दुमका के जरमुंडी की मारुति बिटिया के निधन की दु:खद खबर से मर्माहत हूं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दिवंगत बिटिया के परिजन को रु 10 लाख की सहायता राशि देने हेतु निर्देश दिया है।

देखिए मुझे खबर है, सब खबरों की जानकारी : सीएम

इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, ”देखिए मुझे खबर है, सब खबरों की जानकारी है। दुमका की, कोडरमा का, बोकारो का, लोहरदगा का, सभी जगहों की जानकारी है। आपको मालूम है कि कार्रवाई चल रही है। जिन लोगों ने अपराध किया है उन सबको गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारा प्रयास है कि हम, सरकार, पुलिस, प्रशासन अपना काम मुस्तैदी से करे। और जो गुनाह करे उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

Also Read: नोएडा में फैक्ट्री में लगी आग, 14 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

करोड़ की संपत्ति के मालकिन हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan, पढ़ाई पर कर चुके हैं इतना खर्च -Indianews
IPL 2024: SRH से पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी RCB, यहां देखें संभावित Playing Eleven
Lok Sabha Election: मेरे अंतिम संस्कार में जरूर शामिल हों! कांग्रेस अध्यक्ष खर्गे ने कुलबर्गी की जनता से की अपील-Indianews
Israel-Hamas War: राफा पर हमले को लेकर इजरायल ने दिया घातक संकेत, जानें क्या कहा-Indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया अमेरिका को खुश करने का आरोप, जानें क्या कहा
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
Uttar Pradesh: बाराबंकी में मामा बना दरिंदा, 8 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म-Indianews
ADVERTISEMENT